झारखंड : अगले दो दिनों में बढ़ जायेगा 3-4 डिग्री तापमान

 

झारखंड में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 3-4 डिग्री बढ़ेगा तापमान 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जल्द ही न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में अगले 2 दिन तक न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद 3 दिन में इसमें धीरे-धीरे 3-4 डिग्री सेंटीग्रेड तक की बढ़ोतरी हो सकती है। 

रांची के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने एबीएन न्यूज 24 से खास बातचीत में कहा है कि झारखंड में कोई विशेष परिस्थिति बनती नहीं दिख रही है। अभी मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 27 फरवरी को प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी भाग में आंशिक बादल छाये रहने का अनुमान है। शेष भाग में मौसम शुष्क रहेगा। आसमान साफ रहेगा। 28 फरवरी और 1 मार्च 2025 को भी आसमान में बादल छाये रहने का अनुमान है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse