कोडरमा। धनबाद के सिंदरी में आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर बालक तथा बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में कोडरमा की बालक टीम ने राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया। यह कोडरमा जिले का कबड्डी में अबतक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। तीसरे स्थान के लिए खेले गए एक तरफा मुकाबले में कोडरमा की टीम ने पूर्वी सिंहभूम को 36-11 से हराकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं महिला कबड्डी टीम क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया। ज्ञात हो उक्त प्रतियोगिता में पूरे राज्य की बालक तथा बालिका वर्ग की टीम ने हिस्सा लिया था। कोडरमा जिले की बालक टीम में विल्सन पॉल सोरेन, बिट्टू कुमार, बंटी कुमार, सावन कुमार मेहता, सूरज पाण्डेय, संदीप कुमार राणा, राहुल कुमार यादव, रोहित कुमार यादव, सोनू यादव,अमित कुमार सिंह, विशाल पांडेय, प्रवीण यादव तथा बालिका टीम में काजल प्रवीण, खुशी राय, सोनाली कुमारी, विद्या भारती, दिव्य सहानी, खुशी सिंह, खुशी कुमारी, ममता कुमारी, प्रियांशु कुमारी, काजल कुमारी, तरन्नुम खान वहीं क्रमश: बालक टीम के कोच सुनील साव व मैनेजर संदीप कुमार राणा तथा बालिका टीम के कोच प्रवीण कुमार, मैनेजर रामू कुमार थे। टीम के बेहतर प्रदर्शन पर कोडरमा जिला कबड्डी एसोसिएशन के अध्य्क्ष संदीप सिन्हा, सचिव धर्मेंद्र सिंह, जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार, संरक्षक प्रमोद कुमार, उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, संयुक्त सचिव जय गोपाल शर्मा, विजय साव, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse