मेदिनीनगर। ठंड के मौसम में लोगों की परेशानियों को देखते हुए युवा जागृति केंद्र ने शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की। युवा जागृति केंद्र के द्वारा स्थानीय साहित्य समाज चौक, पुलिस लाइन के निकट हमीदगंज, रेडमा चौक, छः मुहान चौक, सदर अस्पताल, बस स्टैंड, बस डिपो मे अलाव की व्यवस्था की। मौके पर उपस्थित केंद्रीय सचिव मुकेश विश्वकर्मा ने बताया केंद्रीय अध्यक्ष राजन सिन्हा के निर्देश पर जहां एक ओर जरूरतमंदों के बीच गर्म कपड़ों के वितरण के लिए नेकी की दीवार कार्यक्रम चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर अलाव की भी व्यवस्था की गई है। केंद्र सदैव जन समस्याओं को लेकर मुखर एवं प्रयत्नशील रहा है। मौके पर उपस्थित जिला सचिव राकेश विश्वकर्मा ने कहा केंद्र हमेशा लोगों की सहायता हेतु प्रयत्नशील रहा है तथा आगे भी सकारात्मक सामाजिक कार्य किए जाते रहेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय सचिव मुकेश विश्वकर्मा, जिला सचिव राकेश विश्वकर्मा, मंगल सिंह, मंटू कुमार, वरिष्ठ सदस्य प्रवीण कुमार सिंह, वाईजेकेएसएफ के प्रमंडलीय अध्यक्ष प्रिंस सिंह, जिलाध्यक्ष श्रवण सिंह उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse