चरही। चुरचू प्रखंड के जरबा पंचायत भवन परिसर में सोमवार को आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत चुरचू बीडीओ इंदर कुमार, जिप सदस्य अग्नेशिया सांडी पूर्ति, उपप्रमुख चौलेश्वर महतो, इंद्रा मुखिया दशरथ महतो, पूर्व मुखिया रामदुलार साव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी विकास योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। लाभुकों से कहा कि सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का लाभ उठाएं। शिविर प्रांगण में सभी विभाग के द्वारा कई स्टॉल लगाए गए थे। जिसके माध्यम से लाभुकों को आॅन लाइन वृद्धा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधान मंत्री आवास, विधवा पेंशन का कार्य किया गया। दर्जनों ग्रामीणों को कोविड का वैक्सीन दिया गया। विकलांगों के कई आवेदन लिए गए। जिसका निष्पादन नहीं किया गया। इसके अलावे पंचायत के वरिष्ठ नागरिक खेमलाल बैठा द्वारा जमीन से संबंधित कई आवेदन दिया गया। लेकिन इसका भी निष्पादित नहीं किया गया। मौके पर उप मुखिया इसाक अंसारी, किशुन महतो, अनील वर्मा, रजनी देवी, उषा देवी, वसीर अंसारी, कृष्ण कुमार मांझी, संतोष सिंह सहित ग्रामीण, प्रखंड और अंचल के कई लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse