गुमला। आईटीडीए भवन गुमला के सभागार में उपायुक्त गुमला शिशिर कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति (बैंकिंग) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न बैंकों द्वारा 2021 सितम्बर तिमाही की कार्यप्रगति, एसीपी की समीक्षा, सीडी रेसियों, केसीसी, मुद्रा लोन, स्वयं सहायता समूह, पीएमईजीपी, फाइनेंसियल इंक्लूजन प्लान, क्षेत्र विकास स्कीम, आरसेटी स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान एवं अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति की बिन्दुवार समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के सितम्बर तिमाही तक एसीपी का कुल उपलब्धि 26.93 प्रतिशत हुआ है। जिसमें आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा यूनियन बैंक का उपलब्धि क्रमश: 290.23 प्रतिशत, 200.16 प्रतिशत, 75.62 प्रतिशत, जबकि कॉ-आॅपरेटिव बैंक का 2.68 प्रतिशत, एक्सिस बैंक का 0.35 प्रतिशत तथा इंडियन आॅवरसीज बैंक का 3.91 प्रतिशत रहा। जिस पर उपायुक्त ने अगले तिमाही तक एसीपी की उपलब्धि में सुधार लाने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया वित्तीय वर्ष 2021-22 में सितम्बर तिमाही तक कृषि ऋण में उपलब्धि एसीपी का 16 प्रतिशत हुआ है। उपायुक्त ने सभी बैंक शाखाओं से आगामी तिमाही में इस पर विशेष ध्यान देने तथा कृषि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा ऋण मुहैया कराने का निर्देश दिया। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कॉ-आॅपरेटिव बैंक के क्रमश: 0 प्रतिशत, 0 प्रतिशत, 2.29 प्रतिशत की उपलब्धि पर सुधार लाने को कहा। बैठक में बताया गया कि मुद्रा लोन के अंतर्गत सितम्बर माह में कुल 708 व्यवसायों को ऋण स्वीकृति हुआ है। जिसमें शिशु, किशोर तथा तरूण लोन में क्रमश: 226, 341 तथा 141 लोगों को ऋण स्वीकृत हुआ है। यूनियन बैंक, बैंक आॅफ इंडिया, सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया तथा इंडियन बैंक की उपलब्धि अच्छी रही, जबकि एक्सिस बैंक, कॉ-आॅपरेटिव बैंक, बैंक आॅफ बड़ौदा का प्रदर्शन 0 रहा। स्वयं सहायता समूह में कुल 329 ग्रुप का क्रेडिट लिंकेज इस तिमाही के अंत तक में हुआ है। जिसमें बैंक आॅफ इंडिया द्वारा 156 ग्रुप तथा झारखंड ग्रामीण बैंक ने 95 ग्रुप को क्रेडिट लिंकेज किया है। वहीं वित्तीय वर्ष 2021-22 में पीएमईएमजीपी के अंतर्गत कुल लक्ष्य 102 का है जिसके विरूद्ध बैंकों द्वारा 12 मामलें स्वीकृत किए गए हैं। बैंक आॅफ इंडिया द्वारा 04 मामलें, इंडियन बैंक 03 मामलें, सेंट्रल बैंक आॅफ इंडिया में 02 मामलें, एक्सिस बैंक, झारखण्ड राज्य ग्रामीण बैंक, स्टेट बैंक आॅफ इंडिया द्वारा 01-01 मामलें स्वीकृत किया गया है। बैठक में बताया गया आरसेटी स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान गुमला के द्वारा वर्ष 2010 से अब तक इस संस्थान के द्वारा कुल 224 प्रशिक्षण कार्यक्रम में 5888 लाभुकों को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षित किया गया है। जिसमें कुल 3628 लाभुकों ने अपना रोजगार शुरू कर चुके है। इसमें से 1530 लाभुक स्वयं की पूंजी से 1950 लाभुक बैंक ऋण से एवं 148 लाभुक सेवा क्षेत्र में कार्य कर रहे है। वर्ष 2020-21 में कुल 28 लाभुकों का बैंक ऋण हेतु आवेदन एवं वर्ष 2021-22 में कुल 41 लाभुकों का बैंक ऋण आवेदन विभिन्न बैंकों को भेजा जा चुका है। जिसमें 66 आवेदन लंबित है। जिस पर उपायुक्त ने बैंक अधिकारियों से लंबित आवेदन की अद्यतन प्रतिवेदन से आरसेटी को अवगत कराने का निर्देश दिया। ताकि प्रशिक्षित लाभुकों का स्वरोजगार जल्द से जल्द प्रारंभ किया जा सके। बैठक में गुमला जिले में छात्र-छात्राओं को बैंक के माध्यम से छात्रवृति वितरण की समीक्षा की गई। बताया गया कि जिला में 35 हजार विद्यार्थियों का खाता और मैपिंग नहीं होने के कारण संबंधित छात्र-छात्राओं को छात्रवृति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में उपायुक्त ने कहा कि विद्यार्थियों के छात्रवृति भुगतान के लिए अग्रणी बैंक प्रबंधक रोस्टर के आधार पर विद्यार्थियों का छात्रवृति भुगतान के लंबित मामलों के लिए बैंक मैपिंग करते हुए खाता खुलवाना सुनिश्चित करें। आज की बैठक में उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी ने कहा कि केसीसी ऋण वितरण के मामलें में बैंक आॅफ इंडिया का कार्य असंतोषजनक है। उन्होंने कहा कि यदि बैंक आॅफ इंडिया केसीसी ऋण स्वीकृत नहीं करता है तो उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अनुमण्डल पदाधिकारी रवि आनन्द ने कहा कि गुमला कृषि प्रधान जिला है। किसानों को केसीसी ऋण नहीं मिलने से जिले में कृषि का कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने योग्य किसानों को निर्धारित मापदण्ड के आलोक में बैंकों द्वारा निर्धारित समय में केसीसी लोन स्वीकृत करने का निर्देश दिया। बैठक में नाबार्ड द्वारा संभाव्यता युक्त ऋण योजना 2022-23 पुस्तिका का विमोचन किया गया। बैठक में उपायुक्त शिशिर कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त कर्ण सत्यार्थी, सदर अनुमण्डल पदाधिकारी रवि आनन्द, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक राजीव प्रसाद, डीडीएम नाबार्ड रवि शंकर, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र, जिला मत्स्य पदाधिकारी दीपक कुमार सिंह, जिला प्रबंधक जेएसएलपीएस संदीप कुमार एवं सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse