टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 7 अक्तूबर को ऑल इंडिया पोस्टल/आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड का एक प्रतिनिधिमंडल सांसद संजय सेठ से मिलकर 28 सूत्री मांग पत्र जो माननीय प्रधान मंत्री, भारत सरकार एवं अन्य केंद्रीय मंत्रियों को संबोधित किया गया था, समर्पित किया।
केंद्रीय पेंशनर्स की समस्याओं को लेकर NCCPA (नेशनल कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ पेंशनर्स एसोसिएशन) के आह्वान पर जुलाई से देश भर में क्रमबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। आंदोलन के चौथे चरण में स्थानीय सांसद को ज्ञापन सौंपा जाना था। आंदोलन के अंतिम चरण में 13 नवंबर को जंतर मंतर, दिल्ली पर देश भर के केंद्रीय पेंशनर्स अपनी मांगों के समर्थन में धरना देंगे।
झारखंड के 10 प्रतिनिधि इस धरना में एम जेड ख़ान के नेतृत्व में भाग लेंगे। आज के प्रतिनिधिमंडल में एम जेड ख़ान के अलावा के डी राय व्यथित, त्रिवेणी ठाकुर, गौतम विश्वास, त्रिलोकी नाथ साहू, देव चरण साहू, रामचंद्र प्रसाद शामिल थे।
मुख्य मांगें
इन मांगों के समर्थन में 5 सितम्बर को ईमेल के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री सहित अन्य को ज्ञापन भेजा गया था। 13 सितम्बर को झारखंड के जिलों में इन मांगों के समर्थन में धरना दिया गया और मांग पत्र प्रेषित किया गया. 25 सितम्बर को राज्य स्तरीय धरना का आयोजन किया गया था।
दिल्ली धरना में झारखंड से एम जेड ख़ान, रामचंद्र प्रसाद, जे पी झा, रामनरेश प्रसाद, जय नारायण प्रसाद, रामनरेश पाण्डेय, वैद्य प्रसाद, सत्येंद्र कुमार, लालदेव सिंह, रामचंद्र प्रसाद शामिल थे। उक्त जानकारी ऑल इंडिया पोस्टल/ आर एम एस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड रांची के स्टेट सचिव एम जेड ख़ान (6201143329) ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse