झारखंड चुनाव : पहले दिन तीन पर्चा दाखिल

 

  • झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन शुरू, पहले दिन तीन पर्चा दाखिल

टीम एबीएन, रांची। अधिसूचना जारी होने के साथ ही झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज 18 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। नामांकन के पहले दिन रांची, कांके और जमशेदपुर पश्चिम में एक-एक नामांकन पर्चा भरा गया।

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि विभिन्न एजेंसियों के द्वारा आचार संहिता लगने के बाद से की गयी कार्रवाई में एक करोड़ 25 लाख तक के अवैध सामान और कैश बरामद किये गये हैं। जिसमें राज्य पुलिस के द्वारा 64 लाख के सामान बरामद किये गये हैं। उन्होंने कहा कि अब तक 28 लाख कैश बरामद किये गये हैं।

पहले चरण के मतदान के लिए 18 से 25 अक्टूबर तक नामांकन पर्चा भरा जाना है। पहले चरण में राज्य के 43 विधानसभा क्षेत्र में चुनाव होने हैं। अगर आप इस चुनाव में किस्मत आजमाना चाहते हैं तो आपके लिए नामांकन की प्रक्रिया और कागजातों के बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है नहीं तो आपको ऐन वक्त पर परेशानी बढ जायेगी।

आइये सबसे पहले वो जरूरी बातें जो ध्यान रखने की आवश्यकता है उसपर बात करते हैं। अवकाश को छोड़ सुबह के 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगा नामांकन। अवकाश के दिन नामांकन नहीं होगा। प्रत्याशी नामांकन के दौरान निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान नामांकन स्थल के 100 मीटर की परिधि के भीतर सिर्फ तीन गाड़ियों के प्रवेश की अनुमति होगी। प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोग नामांकन कक्ष में जा सकेंगे।

राष्ट्रीय पार्टी के प्रत्याशी के नामांकन के लिए सिर्फ एक लोगों का प्रपोजल देना है, वहीं अन्य प्रत्याशियों के लिए 10 लोगों का प्रपोजल अनिवार्य होगा। हर सामान्य प्रत्याशी को 10 हजार रुपये बतौर जमानत राशि जमा करानी होगी, वहीं अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए यह राशि पांच हजार रुपये होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse