हिंदू समाज का शौर्य अवतार है बजरंग दल : अंबरीश सिंह

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी/रांची। विश्व हिंदू परिषद की युवा इकाई बजरंग दल झारखंड प्रांत की दो दिवसीय बैठक आज खूंटी स्थित राजस्थान भवन में संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री एवं विशेष संपर्क केंद्रीय प्रमुख अंबरीश सिंह थे। 

समापन सत्र को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री अंबरीश सिंह ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि के आंदोलन के आरंभ में ही पूज्य संतों ने 1984 में संकल्प सभा की सुरक्षा की दृष्टिकोण से स्थापना की थी। बजरंग दल के कार्यकर्ता श्रीरामशिला पूजन कार्यक्रम में कवच की तरह खड़े थे। वहीं आतंकवाद की चुनौतियों को स्वीकार कर अमरनाथ यात्रा व बूढ़ा अमरनाथ यात्रा चलाया। 

उन्होंने कहा हिंदू समाज के मौन रहने के कारण ही समाज में निरंतर हिंदू चिंतन एवं हिंदुओं पर आक्रमण होता चला आ रहा है। रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी घुसपैठियों के कारण हिंदू कन्याओं का अपहरण, लव जिहाद, लैंड जिहाद जैसे प्रतिदिन अनेकों घटनाएं हो रही है। इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए समाज को खड़ा होना होगा। उन्होंने कहा सामाजिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए अपने बच्चों को धर्म संस्कृति से जोड़कर रखना होगा। 

उन्हेंने कहा समाज के बीच से सैनिक, साधु एवं संत अधिक से अधिक निकले तभी हमारी धर्म एवं संस्कृतिऔर सुदृढ़ कर सकते हैं। उन्होंने कार्यकतार्ओं से कहा बजरंग दल हिंदू समाज का शौर्य अवतार है, अपने आत्मबल को लेकर समाज के बीच युवा शक्ति खड़ा कर समाज को सशक्त बनावें। 

समापन सत्र में विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्र सहमंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कुछ नवीन दायित्व का घोषणा करते हुए कहा हिंदू समाज के लिए विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल एक ऐसी कड़ी है जो हिंदू समाज के विपत्ति निवारक के रूप में कार्य करते रहती है। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत आए हुए आगंतुक सभी कार्यकतार्ओं का स्वागत एवं धन्यवाद किये। 

समापन सत्र में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मुंडा, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, बजरंग दल क्षेत्र संयोजक जन्मेजय कुमार, धर्मप्रसार प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, बजरंग दल के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो, प्रांत सहसंयोजक जनार्दन पांडेय, संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रान्त प्रशिक्षण प्रमुख विक्की सिंह, प्रांत महाविद्यालय छात्र प्रमुख अमित पासवान, खूंटी जिलाध्यक्ष विनोद जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, शिवराज सिंह, जिला मंत्री राजीव कुमार झा, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार जायसवाल, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख बीरेंद्र सोनी, अभिषेक कुमार, सचित मिश्रा, मनीष कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी बजरंग दल झारखंड के प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो और प्रांत प्रचार-प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse