हजारीबाग : चौपारण में महारानी बस से छह लाख रुपये बरामद

 

आचार संहिता के दौरान हजारीबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक बैग से 6 लाख रुपये बरामद

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। आदर्श आचार संहिता लगते ही प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को चौपारण थाना गेट के सामने संयुक्त वाहन चेकिंग के दौरान महारानी बस में रखे बैग से 6 लाख 22 हजार नकद के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा है। दरअसल, झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। 

आचार संहिता लगते ही चौपारण थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश अपने दल-बल के साथ सक्रिय भूमिका में आ गये हैं। इसी क्रम में थाना गेट के सामने जीटी रोड पर जा रही महारानी यात्री बस में सवार एक व्यक्ति से 6 लाख 22 हजार 970 रुपये नकद जब्त किया गया है। जब्त रकम किसकी है और किस उद्देश्य से ले जायी जा रही थी, इसकी जांच की जा रही है। पकड़ा गया व्यक्ति कमलेश प्रसाद शर्मा बिहार के गया जिले का रहने वाला है। 

इस संबंध में थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद वरीय पदाधिकारियों और एफएसटी टीम के दंडाधिकारी प्रदीप कुमार पासवान को सूचना दे दी गयी है। जब्त रकम को जब्ती सूची बनाकर विधिवत जब्त कर लिया गया है। जब्त रुपये और गिरफ्तार व्यक्ति को आगे की कार्रवाई के लिए एफएसटी टीम के दंडाधिकारी को सौंप दिया गया है। 

थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश ने यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव को कदाचार मुक्त कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। वरीय पदाधिकारियों के आदेश के बाद चुनाव आयोग द्वारा जारी आचार संहिता के नियमों का सख्ती से पालन किया जायेगा। छापेमारी टीम में सीओ संजय कुमार यादव के साथ सब इंस्पेक्टर बिंदेश्वर महतो, सब इंस्पेक्टर बादल कुमार महतो, सब इंस्पेक्टर मोहम्मद कमरुद्दीन और सशस्त्र बल शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse