कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने उन्हें गीता तेरा ज्ञान अमृत पुस्तक भेंट की

 

कमल सिंह लोधा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गुना। मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मंगलवार को कराहल, श्योपुर जाते समय राघौगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पार्वती चौकी, नीमखेड़ी सराय पर कांग्रेस कार्यकतार्ओं से मुलाकात की। इस दौरान, संत रामपाल जी महाराज के अनुयायियों ने उन्हें गीता तेरा ज्ञान अमृत पुस्तक भेंट की। इस मुलाकात में राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह भी मौजूद थे। 

जीतू पटवारी ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के कारण किसानों की फसलें खराब हुई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सोयाबीन और गेहूं के दामों की लड़ाई लड़ी है और जल्द ही खेत गांव यात्रा निकाली जायेगी। 

इसमें सरकार को समझायेंगे कि खेत गांव यात्रा कांग्रेस का कार्यकर्ता जायेगा और फसलों के खराब होने और फसलों के दामों पर बात की जायेगी। इसके अलावा, जीतू पटवारी ने गुना जिले के पत्रकारों पर बढ़ते हमले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। कहा कि जंगल राज में क्या होता है, यही होता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse