एबीएन न्यूज नेटवर्क, मनिका। थाना क्षेत्र अंतर्गत करमही मोड़ के निकट रविवार को यात्री बस, कार और टेम्पो में टक्कर हो गयी। इस घटना में कार पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीं कई अन्य लोगो को भी मामूली चोट आयी।
मृतक की पहचान पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीए छोटू अंसारी के भाई सफदर अंसारी (40) के रूप में हुई है। जबकि इन्हीं के परिवार के पांच अन्य लोग घायल हो गये। घायलों में अनिक अंसारी, ज्यान गजनफर, आहिया अंसारी, इबाद अंसारी शामिल हैं।सभी रांची नामकुम के रहने वाले हैं। वही टेंपो पर सवार लातेहार निवासी अमित कुमार भी घायल हो गये।
सभी को लातेहार में प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री आलमगीर आलम के पीए छोटू अंसारी अपने परिवार के साथ बेतला पार्क घूमने गए थे। रविवार को सभी लोग वापस लौट रहे थे। गाड़ी उनका भाई चल रहा था।
इसी दौरान करमाही मोड़ के पास सामने से आ रहे यात्री बस से उनकी गाड़ी की टक्कर हो गयी। वहीं पीछे से आ रहे हैं ऑटो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना के बाद एसपी कुमार गौरव के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायल को लातेहार सदर अस्पताल पहुँचाया, जहां चिकित्स ने जांच के बाद सफदर अंसारी को मृत घोषित कर दिया।
वहीं अन्य घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर विद्यार्थी ने कहा कि घायलों में तीन की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। जबकि दो अन्य घायल की स्थिति थोड़ी ठीक है। घटना में घायल एक अन्य महिला को मामूली चोट आयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse