टीम एबीएन, रांची। भारत में विश्वकर्मा पूजा के दौरान शस्त्रों की पूजा की जाती है, लेकिन गोरखा बटालियन हर साल दुर्गा पूजा के दौरान मां शक्ति की पूजा करते हुए शस्त्रों की पूजा करती है। महानवमी के अवसर पर रांची में गोरखा बटालियन के जवानों ने अपने शस्त्रों की पूजा की और मां के चरणों में बलि अर्पण की।
झारखंड में अगर किसी व्यक्ति से पूछा जाये कि उसे अपनी सुरक्षा के लिए बॉडीगार्ड किस बटालियन से चाहिए, तो वह एक स्वर में बोलेंगे गोरखा बटालियन। क्योंकि न तो गोरखा बटालियन के जवान धोखा देते हैं और न ही उनके हथियार।
गोरखा बटालियन के हथियार किसी भी अवसर पर विश्वासघात नहीं करते और यह सब इसलिए होता है क्योंकि उन पर मां शक्ति का आशीर्वाद होता है। यही कारण है कि 1880 से गोरखा बटालियन हर साल दुर्गा पूजा के दौरान महानवमी के अवसर पर अपने हथियारों की पूजा करती है। भुजाली से लेकर एके-47 तक, हर चीज की पूजा मां शक्ति के समक्ष की जाती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse