टीम एबीएन, रांची। शारदीय नवरात्र की समाप्ति के बाद आज विजयादशमी का त्योहार है। इस मौके पर देशभर में रावण दहन की तैयारी चल रही है। पंजाबी हिंदू बिरादरी द्वारा मोरहाबादी मैदान में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला बनकर तैयार हो चुका है।
वहीं, श्री दुर्गा पूजा एवं रावण दहन समिति द्वारा अरगोड़ा मैदान में भी दशानन रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ का पुतला खड़ा कर दिया गया है। आज शाम 4 बजे से मोरहाबादी में दशहरा कार्यक्रम शुरू हो जायेगा।
पंजाबी हिन्दू बिरादरी के वरिष्ठ सदस्य राजेश खन्ना ने बताया कि इस बार मुंबई से आये विशेष आतिशबाजों की टीम एक से बढ़कर एक आतिशबाजी का प्रदर्शन करेंगे, जो रिमोट से संचालित होगा। उन्होंने बताया कि लंका दहन कार्यक्रम के दौरान परंपरागत गीत-संगीत और कला का भी प्रदर्शन होगा। इस वर्ष लंका दहन कार्यक्रम के दौरान 30×30 का स्वर्ण नगरी बनाया जायेगा, जिसका दहन रामभक्त हनुमान रूपी कलाकार करेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse