रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

 

टीम एबीएन, रांची। रांची:दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने गुरुवार (10 अक्टूबर) को एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है।
           मुख्यमंत्री ने दु:ख एवं संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि रतन टाटा देश के अनमोल रत्न थे। उन्होंने उद्योग जगत के साथ-साथ समाजसेवा एवं परोपकार के क्षेत्र में देश और दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है, जिसे कभी भुलाया नही जा सकता है। वे एक सच्चे राष्ट्रवादी थे उनका जीवन उपलब्धियों से भरा रहा है। रतन टाटा एक-एक देशवासियों के दिलों में राज करते थे। इनका निधन राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर इस पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। ॐ शांति, ॐ शांति! विनय

सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है।

 

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse