टीम एबीएन, रांची। मौसम में बदलाव के कारण दुर्गोत्सव के बीच लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी राजधानी रांची समेत राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुई। वहीं, नमी के कारण कई स्थानों पर वज्रपात भी हुआ।
पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 48 मिमी बारिश अड़की में दर्ज की गयी है. जबकि, राजधानी रांची के शहरी क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ 30 मिमी बारिश हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि 10 और 11 अक्तूबर को भी रांची समेत आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।
हालांकि, यह बहुत तेज नहीं होगी। मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 अक्तूबर यानी दशहरा के दिन से मौसम साफ होने की उम्मीद है। केवल कोल्हान वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse