टीम एबीएन, रांची। सदैव हक अधिकार का आवाज को बुलंद करने वाले सक्रीय आंदोलनकारी JLKM केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो को मुख्यमंत्री आवास घेराव मामले पर 19/07/2024 को लालपुर थाना में दर्ज एफआईआर कांड संख्या 185/24 पर आज 9/10/2024 को रांची जिला कोर्ट से जमानत मिली।
इस कांड पर पांच गैर जमानती समेत कुल 14 गंभीर धारा लगाया गया था। अधिकारी पदाधिकारी को हाफ मर्डर, पुलिस को जानलेवा हमला, पुलिस से हथियार लूटना जैसे गंभीर आरोप लगाया गया था, उक्त जानकारी वरीय अधिवक्ता षष्टी रंजन महतो ने दिया।
साथ ही उन्होंने बताया कि आज जमानत मिलने वाला आंदोलन राज्यभर में सुर्खियों में था, झारखंड के इतिहास में पहली बार देवेंद्र नाथ महतो के नेतृत्व में आंदोलन मुख्यमंत्री आवास के मुख्य द्वार तक पहुंचा, पुलिसिया लाठीचार्ज से देवेंद्र नाथ महतो आंदोलन स्थल में ही बेहोश हो गया था।
कड़ी सुरक्षा निगरानी में राज्य के सबसे बड़ा अस्पताल रिम्स में सात दिन भर्ती थे फिर बेहतर ईलाज के दिल्ली में ईलाज कराया गया, घटना का निंदा आक्रोशित जेएलकेएम के कार्यकर्ता संपूर्ण झारखंड के प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस और मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse