टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए पात्र छात्रों का कोटा 25 से बढ़ाकर 50 कर दिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में इसे मंजूरी दी गयी।
कैबिनेट सचिव वंदना दादेल ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अनुसूचित जनजाति के 20 छात्र, अनुसूचित जाति के 10 छात्र, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 14 छात्र तथा अल्पसंख्यक समुदाय के छह छात्र इस योजना से लाभान्वित होंगे।
मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान कुल 81 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी, जिसमें राज्य संचालित मेडिकल कॉलेज और अस्पतालों में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर की स्थापना भी शामिल है। इसके लिए 35.69 करोड़ रुपये का बजट आवंटन किया गया है। मंत्रिमंडल ने नवी मुंबई में 136.95 करोड़ रुपये के निवेश से झारखंड भवन के निर्माण को भी मंजूरी दी।
इसके अलावा 2024-25 में राज्य के 13 मध्य विद्यालय को माध्यमिक उच्च विधायक में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गयी है। चतरा में 10.93 किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए 43 करोड़ की स्वीकृति दी गयी है। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं सदर अस्पताल में एमआरआई मशीन की खरीद के लिए 1 अरब की स्वीकृति दी गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse