सावधान : दुर्गोत्सव को लेकर बदल गयी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था

 

दुर्गा पूजा : ट्रैफिक व्यवस्था में किया गया बदलाव, 9 से 13 अक्टूबर तक शाम चार बजे से वाहनों का प्रवेश बंद 

टीम एबीएन, रांची। चारों ओर शहर में दुर्गोत्सव की घूम है। इस दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ सड़को पर उमड़ पड़ेगी जिसे देख प्रशासन ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है। बता दें कि दुर्गा पूजा को लेकर 9 से 13 अक्टूबर तक राजधानी के मुख्य मार्गों पर शाम चार बजे से छोटे व बड़े वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसे लेकर ट्रैफिक एसपी ने रविवार को इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। इसके तहत सभी प्रकार के निजी वाहन, आॅटो और ई-रिक्शा का परिचालन कचहरी चौक से शहीद चौक, फिरायालाल चौक, सुजाता चौक की ओर वर्जित रहेगा। 

सुजाता चौक की तरफ से मेन रोड में आने वाले सभी निजी वाहन सैनिक मार्केट जीईएल चर्च कम्प्लेक्स तक ही जा सकेगी। पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट (रातु रोड) की ओर आने वाली सभी छोटी गाड़ियों का परिचालन सुबह चार बजे से शाम चार बजे तक मीनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक और यहां से हरमू चौक की ओर होगी। 

हरमू की तरफ से किशोरगंज होकर रातू रोड की तरफ आने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक ही होगा। इस ओर से आने वाले ऐसे सभी दो पहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाडी मंदिर मोड़ से मीनाक्षी सिनेमा मोड़ और रातू रोड होकर पिस्का मोड़ की ओर जायेंगे। हरमू बाईपास रोड के तरफ से पिस्का मोड़ की तरफ जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन भाजपा कार्यालय के पास से पीपर टोली होकर कटहल मोड, हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की तरफ जायेंगे। 

कांके रोड से कचहरी चौक की तरफ आने वाली छोटी गाडियों जाकिर हुसैन पार्क, रेडियम रोड़ होकर कचहरी चौक तक, लालपुर चौक से कचहरी चौक आने वाली छोटी गाडियों जेपीएससी कार्यालय तक, बरियातू रोड से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली छोटी गाडियों लाइन टैंक रोड स्थित रामगढ ट्रेकर पड़ाव तक एवं डंगराटोली चौक से सर्जना चौक की ओर आने वाली छोटी गाडियों मिशन चौक तक ही आ सकेगी। 

लालपुर से कोकर जाने वाले मार्ग वन-वे रहेगा। सिर्फ लालपुर से कोकर की ओर जाने वाले वाहन सदर थाना वाले मार्ग से होते हुए जायेंगे। कोकर से लालपुर की ओर आने वाली गाडियों कांटाटोली होकर अपने गंतव्य तक जाऐगी। हरमू रोड से छोटी गाडियां अरगोड़ा चौक, कडरू, सुजाता चौक, मुण्डा चौक होते हुए कांटोटोली जा सकती है। कांके रोड से आने वाली गाडियां राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली से बुटी मोड़ होतु हुए जमशेदपुर या कांटाटोली वो तरफ जा सकती हैं। मेन रोड में शाम चार बजे से अगले दिन सुबह चार बजे तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है। किशोरगंज चौक तक छोटी वाहनों का प्रवेश वर्जित किया गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse