रांची : स्मार्ट सिटी में 300 बेड वाले अपोलो अस्पताल की सीएम ने रखी आधारशिला

 

रांची में अपोलो हॉस्पिटल का निर्माण, सीएम हेमंत सोरेन ने रखी नींव

टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव घोषणा से पूर्व राज्य में शिलान्यास और उद्घाटन का दौर जारी है। इस दिशा में हेमंत सरकार के द्वारा आज 7 अक्टूबर को रांची के स्मार्टसिटी में 300 बेड का अपोलो द्वारा बनाये जाने वाले मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शिलान्यास किया। इसके साथ ही इस्लाम नगर स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने 291 आवासों का उद्घाटन और लाभुकों को चाबी प्रदान की गयी। 

मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में राज्य सरकार निरंतर काम कर रही है। मुझे उम्मीद है कि जल्द ही यह हॉस्पिटल बनकर तैयार हो जाएगा और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करायेगा। यहां सस्ते दर पर इलाज की सुविधा होगी जिसमें सभी तरह की बीमारियों का इलाज होगा। यह हॉस्पिटल अब तक बन जाना चाहिए था मगर ना जाने डबल इंजन की सरकार क्या कर रही थी। 

मौके पर अपोलो ग्रुप की एक्सक्युटिव वाइस चेयरपर्सन डॉ प्रीता रेड्डी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह हॉस्पिटल यूएसए टेक्नोलॉजी आधारित होगी, जिसमें 24 घंटे विश्वस्तरीय मेडिकल सुविधा होगी। करीब 2.75 एकड़ में यह हॉस्पिटल होगा जिसमें 300 से अधिक बेड होगा। 

राज्य सरकार ने इसके लिए निशुल्क जमीन उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए यह हॉस्पिटल कारगर साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को मौका देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse