टीम एबीएन, रांची। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक तथा क्वेश्चन रिपीट के कारण परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आंदोलन तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन द्वारा त्रिदिवसीय चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया गया है। जिसका आज पहला दिन लगभग सभी जिला मुख्यालयों में विशाल मशाल जुलूस निकालकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।
आज राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक, खूंटी में बिरसा कॉलेज से सुभाष चौक तक, हजारीबाग में गांधी मैदान से डिस्ट्रिक मोड़ तक, पलामू में कचहरी चौक से छहमहन चौक तक, लातेहार में बाजार टांड़ से डीसी आफिस तक, गढ़वा में गोविंद हाई स्कूल से रंका मोड़ तक, चतरा में कॉलेज मोड़ से केसरी चौक तक, कोडरमा में सुभाष चौक से महाराणा प्रताप चौक तक, गिरिडीह में झंडा मैदान से टावर चौक तक, रामगढ़ में रामगढ़ कॉलेज गेट से सुभाष चौक तक, बोकारो में जिला मुख्यालय से नया मोड़ तक, धनबाद में रणधीर वर्मा चौक पर, जामताड़ा में सुभाष चौक से इंद्रीरा चौक तक, देवघर में अंबेडकर चौक से टावर चौक तक, दुमका में एसपी कॉलेज से फूलो झानो चौक तक, पाकुड़ में सिद्धू कान्हु पार्क से डीसी आफिस तक, गोड्डा में मेला मैदान से कारगिल चौक तक, साहेबगंज में कॉलेज गेट से टंग टंग स्टैंड तक, लोहरदगा में कचहरी मैदान से पावर गंज तक, गुमला के टावर चौक में, सिमडेगा में प्रिंस चौक से झूला चौक तक, पश्चिम सिंहभूम में तंबो चौक से पोस्ट आॅफिस चौक तक, पूर्वी सिंहभूम में आम बगान से साकची गोल चक्कर तक, सरायकेला खरसावां में एसडीओ कोर्ट से गैरेज चौक तक सैकड़ों छात्रों ने मशाल जुलूस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तथा जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।
मौके पर अल्बर्ट एक्का चौक रांची में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो झारखंड सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि 21 और 22 सितंबर 2024 को 639900 अभ्यर्थियों के लिए 823 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसमें परीक्षा से पूर्व ही पेपर लीक कर दिया गया है तथा 72 क्वेश्चन रिपीट किया गया है इसीलिए हर हाल में एग्जाम रद्द होना चाहिए।
साथ ही उन्होंने बताया कि आंदोलन को जारी रखते हुए कल रविवार को एक्स ट्विटर अभियान #ूंल्लूीह्ण_्न२२ू_ूॅह्ण चलाया जायेगा। वहीं परसों सोमवार को हजारों छात्रों के हस्ताक्षर और एडमिट कार्ड के साथ उपायुक्त द्वारा माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, महामहिम राज्यपाल और अध्यक्ष जेएसएससी के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। आंदोलन संयोजक में देवेंद्रनाथ महतो, मनोज यादव, कुणाल प्रताप सिंह, विशाल पाल, योगेश चंद्र भारती, चंदन कुमार आदि छात्र नेता एवं अभिभावक सक्रिय रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse