एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी है, जहां शेयर बाजार में पैसे डूबने के कारण एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहर खा लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना चांडिल के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत ब्रह्मानंद आशियाना की है, जहां एक ही परिवार के 3 लोगों ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे 2 लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीसरे की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि परिवार के बेटे अंशु श्रीवास्तव ने शेयर बाजार में 70 लाख रुपए का निवेश किया था। अंशु ने पैसे लोगों से उधार लेकर शेयर बाजार में निवेश किए थे, लेकिन उसके सारे पैसे शेयर बाजार में डूब गए। वहीं पैसे डूबने के बाद अंशु फरार हो गया।
घर के बाहर कर्जदारों का तांता लग गया। कर्जदारों ने पैसों के लिए पारिवारिक सदस्यों पर दबाव डालना शुरू कर दिया जिससे परेशान होकर माता-पिता और दादी ने जहर खा लिया। इसमें मां सुनीता श्रीवास्तव और दादी कृष्णकांति श्रीवास्तव की मौत हो गयी, जबकि पिता ज्ञान प्रकाश की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
वहीं, पिता ज्ञान प्रकाश ने जहर खाने से पहले एक वीडियो बनाया जिसमें उन्होंने कहा कि परिवार के हम 3 सदस्य अपनी मौत के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं। परिवार के किसी व्यक्ति का इसमें कोई हाथ नहीं है। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। साथ ही पुलिस ने आरोपी बेटे की तलाश के लिए खोजबीन शुरू कर दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse