एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू। पलामू में जमीनी विवाद के चलते गोलीबारी की घटना की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में 3 लोगों को गोली लगी है। वहीं, घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल कायम हो गया है। जानकारी के अनुसार, घटना चैनपुर थाना क्षेत्र मझिगांवा की है। घायलों की पहचान अखिलेश चौरसिया, सूर्यदेव प्रसाद और सुरेंद्र चौरसिया के रूप में हुई है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, 1989 से सूर्यदेव प्रसाद का गोतिया के साथ जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को सूर्यदेव प्रसाद जमीन पर अपनी जुताई करने गये थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आक्रोश में आकर गोतिया ने ताबड़तोड़ गोलाबारी कर दी। जिसमें तीन लोग घायल हो गये। सूर्यदेव प्रसाद के गले में गोली लगी।
वहीं घायलों को आनन-फानन में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया जहां सूर्यदेव प्रसाद को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर करने की तैयारी की जा रही है। इधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद चैनपुर थाना के पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। फिर पुलिस ने मौके से एक आरोपी को लाइसेंसी हथियार के साथ गिरफ्तार किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse