सीजीएल एग्जाम रद्द करने के लिए देवेंद्र नाथ महतो करेंगे चरणबद्ध आंदोलन

 

  • जेबीकेएसएस ने JSSC CGL आंदोलन का मोर्चा संभाला

टीम एबीएन, रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित सीजीएल परीक्षा अब और भी तूल पकड़ लिया है। राज्य के छात्रों में इसे जांच करते हुए रद्द करने की मांग करने लगी है। झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति सह झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने बापू वाटिका में प्रेस कांफ्रेंस कर आंदोलन के लिए छात्रों को गोलबंद किया है।

साथ ही राज्य स्तरीय चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। जिसके तहत कल 5/10/2024 शनिवार को संपूर्ण झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में संध्या मसाल जुलूस सह मुख्यमंत्री और जेएसएससी अध्यक्ष का पुतला दहन किया जायेगा। रांची में मशाल जुलूस शाम 5 बजे जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला जायेगा। 

वहीं 6/10/24 दिन रविवार को सरकार पर डिजिटल प्रहार एक्स अभियान किया जाएगा। यानी #cancel_jssc_cgl को एक्स ट्विटर अभियान चलाया जाएगा। एवं 7/10/2024 सोमवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के साथ उपायुक्त कार्यालय के मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, महामहिम राज्यपाल और अध्यक्ष जेएसएससी अध्यक्ष को लिखित ज्ञापन सौंपा जायेगा। 

छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने इस चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने हेतु राज्य के सभी छात्र, अभिभावक, शिक्षक एवं सभी सामाजिक संगठनों से समर्थन का अपिल किया है। बताते चलें कि 21और 22 सितंबर यह परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में ऑफलाइन आयोजित किया गया था। 

परीक्षा संपन्न होने के साथ ही प्रश्नपत्र लीक होने का मामला चल रही है। एवं इसे रद्द कराने हेतु 30 सितंबर को जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया गया था। लेकिन आयोग ने इसे नहीं माना है। आज के इस प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन के योगेश चंद्र भारती, चंदन रजक, हर्षित, कौशल, इमाम, गणेश, जय प्रकाश के अलावा अन्य सैकड़ों छात्र, शिक्षक एवं अभिभावक सक्रिय रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse