एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। योगासना खेल संघ झारखंड द्वारा तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता 28 सितंबर से 30 सितम्बर तक गिरीडीह में आयोजित थी। जिसमें राज्य के सभी जिलों से जिला प्रतियोगिता से चुने गये 300 प्रतिभागियों ने भाग लिया था।
लातेहार जिला योगासना खेल संघ सचिव प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि 19 सितम्बर को लातेहार जिला योगासना प्रतियोगिता जो कि नवोदय विद्यालय लातेहार में आयोजित थी जिससे 35 प्रतिभागी राज्य स्तर के लिए चुने गये थे। लातेहार जिला के प्रतिभागियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 गोल्ड, 6 सिल्वर और 5 ब्रोंज मेडेल अपने कर राज्य में तीसरा स्थान प्राप्त किया और दुसरा रनर अप कि टोर्फी हासिल किया।
पहले स्थान पर रांची जिला, दुसरे पर जमशेदपुर और तीसरे स्थान पर लातेहार जिला रहा है। लातेहार जिला से 35 प्रतिभागियों के साथ बालक कोच संदीप शास्त्री और बालिका कोच सुषमा कुमारी तिग्गा और नेतरहाट आवासीय विद्यालय के खेल शिक्षक बसंत तिर्की साथ गये थे। नेतरहाट आवासीय विद्यालय के बच्चों का भी बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।
सभी की सफलता पर राज्य अध्यक्ष संजय सिंह, महासचिव विपिन पांडेय, कोषाध्यक्ष मनोज तिवारी, नेतरहाट आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष मिश्रा, नवोदय विद्यालय लातेहार के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार सिंह, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य और जिला संरक्षक बलिराम सिंह ने बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित की है। चुने गये प्रतिभागियों में 6 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने असम जायेंगे। जो कि 11 और 12 नवंबर को आयोजित हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse