जपला के भाजापाईयों ने मरांडी से मिलकर कमलेश का जताया विरोध

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पलामू/ रांची। कमलेश सिंह तीन अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने वाले है। इधर, पार्टी में उनके शामिल होने  का विरोध भी शुरू हो गया है।

सोमवार की रात पार्टी नेता सह भाजपा किसान मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह के रांची स्थित आवास पर बैठक के बाद मंगलवार की सुबह  पार्टी के वरिष्ठ नेतागण प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मंराडी व संगठन मंत्री करमबीर सिंह से मिलकर अपनी भावना से अवगत कराया। मौके पर ज्योतिरीश्वर सिंह, विनोद सिंह, कामेश्वर कुशवाहा, प्रफुल्ल सिंह, अशोक सिंह ,रविंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

भाजपा किसान मोरचा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह का कहना है हम सभी मिल कर निष्ठावान कार्यकर्त्ता और नेताओं की भावना से नेतृत्व को अवगत करा रहे हैं। हमारे नेता और कार्यकता यहां काफी मजबूत स्थिति में हैं। वर्ष 2019 के चुनाव में बिना पार्टी सिंबल के चुनाव लडकर विनोद सिंह ने तीस हजार से अधिक मत लाये थे।

हम सभी चाहते हैं पार्टी का कुनुबा बढे, पर जो पार्टी के कुनबे में शामिल हो रहे हैं। उनकी योग्यता और पृष्ठभूमि का ख्याल जरूर रखा जाना चाहिए। बस इसी सवाल पर हमलोगो का विरोध है। वैसै नेता जिनका जनाधार स्वयं खिसक चूका हैैं, उसे विधायक बनाने के लिए भाजपाई खून पसीना बहाये और बाद में इन क्रियाकलाप से प्रताडित भी हों। आज मुलाकात के दौरान मंराडी जी और संगठन मंत्री दोनो ने हम नेताओं के समक्ष कहा अभी तक उनलोगो को कमलेश सिंह के दल में शामिल होने की जानकारी नही हैं

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse