महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा निकली

 

टीम एबीएन, रांची। अग्रवाल सभा के तत्वावधान में अग्रसेन जयंती महोत्सव सह 48वें वार्षिकोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभा यात्रा महाराजा अग्रसेन भवन से प्रारंभ हुई, जो रांची नगर के प्रमुख मार्गों अप्पर बाजार, बंशीधर अडूकिया रोड, साबू रिक्शा रोड, कोतवाली शहीद चौक, पुस्तक पथ, गांधी चौक, मारवाड़ी टोला, नॉर्थ मार्केट रोड, ईस्ट मार्केट रोड, कोर्ट सराय रोड, होते हुए पुन: अग्रसेन भवन में समापन हुई। 

अपराह्न 3 बजे महाराजा अग्रसेन जी की पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण के साथ भव्य शोभा यात्रा मे महाराजा अग्रसेनजी की  मनमोहक आकर्षक झांकी निकाली गई। शोभायात्रा रांची के प्रमुख मार्ग से गुजरी जगह-जगह सामाजिक संगठनों माहेश्वरी सभा, मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी सहायक समिति, मारवाड़ी ब्राह्मण सभा, डॉ लालचंद बगड़िया समिति, श्री जीण माता सेवा समिति, दिगंबर जैन मंदिर समिति, सहित अन्य संस्थाओं के लोगों ने अग्रसेन जी को पुष्प की वर्षा, आरती एवं प्रसाद वितरण किया। 

पूरा नगर अग्रसेन जी के जयकारा से गुंजमान रहा। शोभा यात्रा में शामिल भजन गायको में सुमधुर मनमोहक भजनों से पूरे माहौल को अग्रसेनमय बना दिया। तथा भजनों पर भक्तों को खूब झुमाया। शोभा यात्रा में पुरुष एवं महिलाएं पारंपारिक वेशभूषा में अग्रध्वज लेकर शामिल हुए। शोभा यात्रा का संचालन अग्रवाल युवा सभा ने किया। 

शोभा यात्रा मे प्रमोद कुमार अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, मनोज चौधरी, सुरेश चंद्र अग्रवाल, ललित कुमार पोद्दार, विनोद कुमार जैन, सज्जन पाड़िया, पवन पोद्दार, कौशल राजगढ़िया, चंडी प्रसाद डालमिया, निर्मल बुधिया, अमर अग्रवाल, संजय सर्राफ, विजय कुमार खोवाल, अजय डीडवानिया, कमल खेतावत, मंजीत जाजोदिया, विनोद टिबडेवाल, नरेश बंका, रमाशंकर बगड़िया, राजकुमार मित्तल, रोहित पोद्दार, अंजय सरावगी,  शिवभावसिंहका, आनंद जालान, मुकेश जाजोदिया, विकास अग्रवाल, सौरभ बजाज, सुनील केडिया, सुनील पोद्दार, रौनक झुनझुनवाला, विशाल पाड़िया, विनीता सिंघानिया, रीना सुलेखा, सहित बड़ी संख्या मे महिलाएं पुरुष शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse