एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने धनबाद में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में श्रम आवासीय विद्यालय खोले जायेंगे, जहां श्रमिकों के बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जायेगी। पांच हजार मॉडल स्कूल खोले जायेंगे, ताकि राज्य के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन मिल सके।
बलियापुर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ये घोषणाएं कीं। इस दौरान धनबादवासियों को विकास योजनाओं की सौगात दी। झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने धनबादवासियों को विकास योजनाओं का तोहफा दिया। उन्होंने 133 योजनाओं का शिलान्यास किया, जबकि 84 योजनाओं का उद्घाटन किया।
बलियापुर हवाई पट्टी पर झारखंड स्किल कॉन्क्लेव 2024 का आयोजन किया गया था। मौके पर युवाओं को जॉब आॅफर लेटर दिया गया और रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता भी दिया गया। जॉब आॅफर लेटर सह रोजगार प्रोत्साहन एवं परिवहन भत्ता वितरण समारोह में श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी, विधायक मथुरा प्रसाद महतो और पूर्णिमा नीरज सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse