दशहरा में जिला प्रशासन को भरपूर सहयोग करेगी युवा वाहिनी

 

टीम एबीएन, रांची। रविवार को युवा सुरक्षा वाहिनी की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता युवा सुरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष ओम वर्मा ने की। बैठक का संचालन सागर वर्मा एवं विक्की ने की। धन्यवाद ज्ञापन रवि वर्मा ने की।

बैठक के मुख्य अतिथि मुख्य संरक्षक रमेश सिंह, बंटी यादव, रवि मुंडा, बिरेंद्र प्रसाद, टिके मुखर्जी प्रसाद उपस्थित थे। वर्ष 2024 की दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर दिशा निर्देश दिये। पूजा के दौरान होने वाले सभी बिंदु पर विचार किया गया एवं युवा सुरक्षा वाहिनी के कार्य को सराहा। जिला प्रशासन के साथ मिलकर सहयोगी के रूप में कार्य करने की बात कही।

युवा सुरक्षा वाहिनी के 200 वोलंटियर दुर्गा पूजा के सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन के साथ मिलकर कदम से कदम मिलाकर दर्शन हेतु आने वाले श्रद्धालु की सेवा हेतु सहायता शिविर फिरायला चौक में लगाया जाएगा एवं मेडिकल कैंप तथा खोया पाया कार्ड भी वितरण किया जायेगा। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी।

बैठक में ओम वर्मा, प्रियांशु सिन्हा, करण पाठक, सुमित लोहरा, सागर, अमित, हर्ष, नमन अर्जुन, सिंटू, मिथलेश कुमार, आरुष, ज्योस्त्न केरकेटा, अंजू कुमारी, छोटी कुमारी राज, सत्यजीत, शुभम, प्रतीक, सुधांशु, मनीष इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी युवा सुरक्षा वाहिनी के अध्यक्ष ओम वर्मा (94701 87542) ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse