वसुंधरा राजे बनेंगी भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष!

 

राजमाता विजया राजे सिंधिया की बेटी हैं वसुंधरा 

वसुंधरा राजे राजस्थान की दो बार रहीं सीएम

वसुंधरा राजे 5 बार लोकसभा सांसद भी बनीं 

मोदी-शाह ने खेला बड़ा दांव, जानें भाजपा में क्या पक रहा है 

  • राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकती हैं। संघ की पहली पसंद वसुंधरा राजे हैं, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शिवराज सिंह चौहान का समर्थन कर रहे हैं। वसुंधरा राजे फिलहाल भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री रह चुकी हैं 

एबीएन सेंट्रल डेस्क (जयपुर/कोटा)। भाजपा के केंद्रीय संगठन में राजस्थान की हाडौती अंचल के नाम का डंका बजने के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रह चुकीं वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकती हैं। इसे लेकर राजस्थान की सियासत में हलचल तेज है। बताया जा रहा है कि वसुंधरा राजे का नाम राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए संघ की पहली पसंद बना हुआ है। इस खबर के बाहर आने के बाद से वसुंधरा राजे खेमे में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। 

राजे को सोशल मीडिया पर मिलने लगी अग्रिम बधाइयां 

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की अग्रिम बधाइयां भी वसुंधरा राजे को सोशल मीडिया पर मिलने लगी है। वसुंधरा राजे के अलावा संघ की तरफ से संजय जोशी का नाम रखा गया था। हालांकि यह बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की तरफ से शिवराज सिंह चौहान के नाम को आगे किया गया है। लेकिन संघ सिर्फ वसुंधरा राजे के नाम को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए सबसे उपयुक्त नाम मान रहा है। पार्टी की ओर से फैसला क्या होगा? खैर अभी यह देखने वाली बात है। 

एक नजर में वसुंधरा राजे 

वसुंधरा राजे राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रही चुकी हैं। साल 2003 से 2008 तक और साल 2013 से 2018 तक वह राजस्थान की सीएम रहीं। केंद्र में भी वसुंधरा राजे ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभायी हैं, फिलहाल वह बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर हैं। ऐसे में अगर उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाता है तो वसुंधरा राजे का यहां पर प्रमोशन होगा। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से वह अध्यक्ष बनेंगी। वसुंधरा राजे राजस्थान की दो बार मुख्यमंत्री रही हैं।

झालावाड़ जिले की झालरापाटन विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित होती आ रही हैं। साल 2023 में भी वह विधायक निर्वाचित हुई हैं। वसुंधरा राजे 5 बार लोकसभा सांसद बन चुकी हैं। 1985 से वह सक्रिय राजनीति में हैं। बता दें कि 8 मार्च 1953 का वसुंधरा राजे का जन्म था। वह राजमाता विजया राजे सिंधिया की वह बेटी हैं। उनके बेटे दुष्यंत सिंह झालावाड़-बारां लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse