एबीएन न्यूज नेटवर्क, नीलांबर-पीतांबरपुर पलामू। जैसा कि आपसबों को पता हैकुछ दिने बाद विधानसभा चुनाव है। यह चुनाव आमचुनाव नही है बल्कि प्रदेश के साथ साथ देश का भविष्य तय करेगा।आपसबों की एक गलती का परिणाम राज्य विकास के पथ पर चलने के बावजूद पिछड़ गया। उक्त बातें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने शहीदों की भूमि नीलांबर-पीताम्बरपुर में अपने पिता रामविलास पासवान एवम बीर बाबा चौहरमल के प्रतिमा अनावरण समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही भ्रष्टाचार के आरोप में जेलयात्रा कर चुके हैं उनसे राज्य के विकास की उम्मीद करना बेमानी है। झारखंड के साथ ही बगल के राज्य छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड भी अलग हुये थे। झारखंड जहां विकास की संभावनाएं थी उन राज्यों के बनिस्बत काफी पिछड़ गया है। देश की 35%खनिज संपदा जिस राज्य (झारखंड) में हो, वहां के युवा रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में भटक रहे हो, इससे बड़ा दुर्भाग्य किसी भी राज्य के लिये और क्या हो सकता है।
मेरा जन्म अविभाजित बिहार में हुआ। आज झारखंड भले अलग राज्य हो गया हो, फिर भी मैं अपना जन्मभूमि ही मानता हूं। स्व रामबिलास पासवान का और मेरा भी सपना है कि झारखंड विकास के मामले में सबसे ऊपर हो। यहां विकास की असीम संभावनाएं हैं, जरूरत सही सोच और इच्छाशक्ति की है। पिछली सरकार में राज्य विकास की गति पकड़ा था, किन्तु आपलोगों की एक गलती का यह परिणामस्वरूप राज्य विकास की पटरी से उतर गया। इसलिए जो भूल हुई सो हुई अब भूल नहीं होनी चाहिए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse