हुटुप गौशाला धाम में गोहाल घर का उद्घाटन

 

टीम एबीएन, रांची। रांची गौशाला न्यास के हुटुप गौशाला धाम गौ माता की कृपा से 120 श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के द्वारा नवनिर्मित गोहाल का उद्घाटन किया गया। सर्वप्रथम गौ माता की पूजा और हरी सब्जी, दलिया, घास, गुड़ इत्यादि का महाभोग लगाया गया तत्पश्चात विधिवत पूजा अर्चना के बाद मां को चुनरी चढ़ाई गई और विधिवत नारियल फोड़कर उद्घाटन किया गया।  

गौशाला न्यास समिति के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार एवं गौशाला न्यास समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष रतन जालान कार्यक्रम संयोजक वासुदेव भल्ला एवं मुकेश काबरा के द्वारा आगंतुक अतिथियों और समाज के गणमान्य लोगों का स्वागत किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन मे रांची गौशाला न्यास समिति द्वारा संचालित तीनों गौशाला मे किये जा रहे हैं कार्यों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। 

सांसद से गौशाला के लिए सुकुरहुट्ट में बाउंड्री का निर्माण, बायो गैस, हुटुप धाम में स्ट्रीट लाइट और बाकी स्थान पर गोहर का निर्माण करने की मांग रखी। जिस पर दोनों सांसदों ने अपनी स्वीकृति प्रदान की समाज  सदस्यों के द्वारा से ध्वनि मत से धन्यवाद प्रदान किया। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची गौशाला न्यास समिति द्वारा किए जा रहे कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा की गौ माता की सेवा करना सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। 

सभी लोगों को गौ सेवा हमेशा अवश्य करना चाहिए। उन्होंने गौशाला में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन किया। मंच का संचालन मुकेश काबरा के ने किया तथा धन्यवाद- ज्ञापन सचिव प्रदीप राजगढ़िया ने किया।

आज की उद्घाटन समारोह में शहर में होने वाले बहुत से कार्यक्रम और श्रद्धा पक्ष होने के पश्चात भी आदर भावना के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई आज के कार्यक्रम मे-  पुनीत पोद्दार, रतन जालान, सतीश तुलस्यान, शत्रुघ्न गुप्ता, किशन साबू, राजकुमार मारू, नरेंद्र लखोटिया, प्रेम मित्तल, शिव शंकर साबू, नारायण फ्लोर, गोवर्धन भला, मुकेश काबरा, वासुदेव भला, संजय सर्राफ, मुरारी लाल अग्रवाल, अशोक नारसरिया, अरुण जालान, अजय जैन, मनीष लोधा, अमित चौधरी, रमन वोडा, नीरज भट्ट, राजेंद्र चौधरी, राम पाहन, अमरचंद बेगानी, संजय पोद्दार,ऐश्वर्या सेठ, संदीप वर्मा, श्रीमती नीता सेठ, ऋषिकेश, अरुण केडिया, विक्रम खेतावत, नीरज चौधरी, आर.के. चौधरी, सरवन जाजोदिया, राजेश चौधरी, विमल जैन, पवन केडिया, रतन वर्मा, राजेश गुप्ता, मदनलाल, पंकज कुमार के अलावे बड़ी संख्या मे सदस्यगण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse