एबीएन सोशल डेस्क। गायत्री परिवार महिला मंडल हटिया, ओबरिया रोड शाखा की सदस्य बहनों की प्रतिनिधित्व मंडल की सदस्य बहन मंजू पाण्डे ने अपने पुत्र अभिनव कुमार के पावन जन्मदिवस गायत्री युग तीर्थ शक्तिपीठ सेक्टर टू के साधना कक्ष में दीप श्रृंखला प्रज्ज्वलित कर गायत्री दीपयज्ञ के विधान से विधिवत सोल्लास व उत्साहपूर्वक मनाया।
इस अवसर पर सभी ने हार्दिक अभिनन्दन व मंगलमय बधाई में पुत्र को दीघार्युष्य, स्वस्थ-सुखद जीवन, प्रगतिशील वातावरण, ओजस, तेजस पूर्ण, उज्जवल भविष्य भव की मंगलमय आशीर्वचन सहित स्वस्तिवाचन पाठ किए अंत में शुभ कामनाएं एवं प्रज्ञावतारी गुरुसत्ताश्री से उनके उज्जवल भविष्य की मंगलमय वंदना करते हुए गीत के स्वर में गाये। उक्त जानकारी गायत्री परिवार के वरिष्ठ साधक सह प्रचार-प्रसार प्रमुख जय नारायण प्रसाद ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse