टीम एबीएन, कोडरमा। प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भोंडो में गुरु और शिष्या के बीच पवित्र रिश्ते को शर्मशार कर देने का मामला प्रकाश में आया है। भोंडो का बालेश्वर गुप्ता (27 वर्ष, लगभग) पिता- बालकी साव पेशे से प्राइवेट शिक्षक है और वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। बालेश्वर काजल कुमारी (19 वर्ष, लगभग) को भी ट्यूशन पढ़ाता था।
बताया जाता है कि 02 वर्ष पूर्व ट्यूशन पढ़ने के दौरान गुरु और शिष्य के बीच प्यार हो गया। लड़की अपना नामांकन कॉलेज में करा ली। लेकिन दोनों के बीच फोन पर बातचीत का सिलसिला जारी रहा। दोनों ने शुक्रवार को कोडरमा कोर्ट के समक्ष शादी रचा कर एक दूजे के हो गये, जिसका प्रमाण पत्र भी उन्होंने प्राप्त किया।
उसके बाद दोनों चंदवारा थाना पहुंचे, जहां दोनों के घरवालों को इस बात की सूचना देकर स्थानीय पुलिस की मदद से लड़का-लड़की को लड़का पक्ष के घर भोंडो पहुंचाया गया। हालांकि लड़की पक्ष के लोग थाना पहुंचने से इंकार कर दिये। लड़की 12वीं की छात्रा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse