चैंबर चुनाव को लेकर टीम परेश गट्टानी ने किया जनसम्पर्क

 

टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन झारखंड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के चुनाव में टीम परेश गट्टानी के प्रत्याशियों ने आज लालजी हिरजी रोड, विष्णुगली लेन, एस.एन गांगुली रोड, बड़ालाल स्ट्रीट और लेक रोड में पदयात्रा कर व्यवसायियों से संपर्क साधा। 

इस दौरान टीम के सदस्यों ने व्यापारियों के समस्याओं की जानकारी ली। क्षेत्र के व्यापारियों ने वर्तमान टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए एकमत से अपना मत टीम के सभी प्रत्याशियों के पक्ष में करने का भरोसा दिलाया।

पदयात्रा में परेश गट्टानी के अलावा, आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, अनिल अग्रवाल, डॉ अभिषेक रामाधीन, ज्योति कुमारी, मुकेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, नवजोत अलग, प्रवीण लोहिया, राहुल साबू,,राम बांगड़, रोहित अग्रवाल, रोहित पोद्दार, साहित्य पवन, शैलेश अग्रवाल, संजय अखौरी, सुनील केडिया, सुनील सरावगी, विकास विजयवर्गीय, विमल फोगला शामिल थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse