टीम एबीएन, रांची। पूरे झारखंड में स्वच्छ ऊर्जा तक ग्रामीणों की पहुंच बनाने के लिए वर्तमान में राज्य के 18 जिलों में अपनी परियोजना को लेकर लोगों के बीच प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम के साथ जनहित में लगी हुई है। इस परियोजना के तहत 4 जिले जिसमें खूंटी गुमला सिम देगा वह रांची शामिल है। इनके 24 प्रखंड एवं 464 पंचायत के कुल 300 गांव में अपनी परियोजना से लोगों को लाभान्वित कर रहा है उक्त बातें लीड्स (लाइफ एजुकेशन एंड डेवलपमेंट सपोर्ट) के निदेशक ने लीड्स द्वारा होटल एवीएन ग्रैंड में आयोजित मीडिया इंगेजमेंट वर्कशॉप विषयक एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने लीड्स के प्रोजेक्ट और एक्सेस टू क्लीन एनर्जी ( रेस) की जानकारी देते हुए कार्यशाला के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वच्छ ऊर्जा को लेकर सरकार की विभिन्न योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित तो है लेकिन जानकारी के अभाव में ग्रामीण तक उनकी पहुंच नहीं है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत राज्य के चार जिले जिसमें खूंटी मुरहू सिमडेगा के कोलेबिरा और बिशनपुर के प्रखंड में सरकारी अधिकारी पंचायत राज के प्रतिनिधि विद्यालय गैर सरकारी क्षेत्र की संस्थाएं मीडिया युवा को जागरूक और क्षमतावान बनाकर स्वच्छ ऊर्जा समाधान देने की दिशा में लीड्स कार्यरत है। ताकि समुदाय में स्वच्छ ऊर्जा की उपलब्धता हो और लोगों तक उनकी पहुंच सुनिश्चित हो सके साथ ही ऊर्जा के क्षेत्र में सामुदायिक कौशल विकास और उद्यमशीलता का माहौल विकसित हो सके।
कार्यशाला में लीड्स के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में प्रथम सत्र हुई जिसमें महेंद्र कुमार ने प्रोजेक्ट की उपलब्धियां का उल्लेख करते हुए बताया कि इस परियोजना में कुल 8880 परिवारों के बीच सोलर लैंप पहुंचाया गया। 238 सोलर लाइट लगाये गये 268 सोलर वॉटर टैंक लगाकर 3000 परिवारों को इससे लाभ पहुंचाया गया। साथ ही कुसुम योजना के तहत कुल 1238 लाभुकों को इसका लाभ दिलाया गया 8428 परिवार को एलपीजी गैस का लाभ दिलाया गया। इस मुहिम ने 40 गो सेल को फाउंडेशन तेरी यूएनडीपी डब्ल्यू आर आई आदि अन्य हिट धारकों को जोड़ा और इस तरह इस परियोजना में 2525 लाभों का कौशल विकास किया गया जो आज की तारीख में 20 मुख्य प्रशिक्षक व 30 उद्यमी के रूप में सफलतापूर्वक जनहित सेवा देते हुए आर्थिक दृष्टि से सुदृढ़ है। उन्होंने आगे बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत सोलर ऊर्जा से जोड़कर मशरूम यूनिट मुर्गी पालन यूनिट सोलर लाइट आदि के यूनिट गठित किए गए हैं और इस तरह इस प्रोजेक्ट के तहत 31 करोड़ 82 लाख 65000 परि संपत्ति गांवों तक पहुंचाई गई है और उनके देखरेख और रखरखाव के लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है।
इस सत्र में लीड्स के संपर्क में आकर और उसके दिशा निर्देश में चलते हुए उद्यमिता को अपनाने वाली सफल महिला उद्यमी अल्बीना एक्का (नामकुम ), निश्चल तिग्गा मुरहू तथा नामकुम की ही अनुपम कक्षा बिशनपुर के विपिन तिवारी ने उद्यमिता के क्षेत्र में अपनी यात्रा संघर्ष सफलता और उपलब्धियां के अनुभव साझा कर किया और उसका श्रेय लीड्स के कौशल प्रशिक्षण व मार्गदर्शन को दिया उन्होंने अनुभव साझा करते हुए कहा की लीड्स के मार्गदर्शन से उन्होंने उद्यमिता को अपनाया और आज उनकी आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ है।
सामाजिक कार्यकर्ता व पत्रकार मधुकर जी की अध्यक्षता में हुए दूसरे सत्र में मधुकर जी ने जोहर के उच्चारण से लोगों का अभिवादन करते हुए लोगों को जोहर का अर्थ प्रकृति की जय बताया उन्होंने कहा की आज मीडिया कर्मी को गोदी मीडिया कहा रहते हैं इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में या युग है। सकारात्मक बदलाव लाने में मीडिया कर्मियों की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण होती है साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हर मीडिया कर्मी चाहता है कि वह कुछ ऐसा लिखो या समाज को ऐसा दे ताकि एक बेहतर और खुशनुमा समाज बन सके साथ ही उन्होंने प्रत्येक मीडिया कर्मियों का हवन करते हुए कहा कि वह अपने लेखन और प्रस्तुति से जनहित में वैसी जानकारी दें ताकि लोग बेहतर भविष्य और पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सके पर्यावरण मित्रवत रहते हुए स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में लोगों को प्रेरित करने वाले बने ताकि लोग पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में जागरूक हो और आने वाली पीढ़ी के लिए एक स्वच्छ वातावरण छोड़कर जाने वाले बन सके इस क्रम में उन्होंने लीड्स के प्रयास जागरूकता कार्यक्रम और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में उनके कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए बताया कि मीडिया कर्मियों को भी लीड्स की तरह जनहित में काम करने की जरूरत है।
मौके पर लीड्स की निर्झरिणी रथ ने बताया कि यूरोपीय यूनियन महिला व बच्चों के मुद्दों को लेकर काम करते हैं जिनके सहयोग से लीड्स ने पिछले 5 साल में 300 स्कूल में तथा 4000 महिलाओं के साथ काम कर उन्हें स्वच्छ ऊर्जा के प्रति जागरूक किया है । मीडिया कर्मी के विनोद ने खुशहाल भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन पर जोर दिया वह कहा कि इसकी शुरुआत व्यक्तिगत रूप से हर व्यक्ति को करने की जरूरत है और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें ताकि प्रत्येक व्यक्ति इस महत्वपूर्ण जिम्मेवारी को निभा सके और आने वाली पीढ़ी को एक स्वच्छ वातावरण या पर्यावरण दे सके।
हजारीबाग से आए दैनिक जागरण के मीडिया कर्मी रुस्तम खान ने कहा आज सरकार की हजारों जनहित योजनाएं संचालित है लेकिन कोई भी सरकारी योजना धरातल पर तभी सफल होती हैं जब उसे कोई गैर सरकारी संस्था के माध्यम से लोगों तक पहुंचाया जाए यूं कहें कि आम जनता के बीच जनहित योजनाओं को पहुंचने मेंगैर सरकारी संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है उसके बगैर इसकी सफलता संभव नहीं। मीडिया कर्मी रविंद्र जी ने मीडिया ने कहा कि कर्मियों को चाहिए कि वह संस्था से कुछ केस स्टडी लेकर तथा किसान लबों क्या उद्यमियों की सफलता पर पर स्टडी कर उससे संबंधित लेख समाज में पेश करें ताकि लोग उससे प्रेरित होकर एक स्वच्छ माहौल और समाज निर्माण की दिशा में अक्सर हो सके साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि स्कूलों को सोलर से जोड़कर बच्चों में सौर्य ऊर्जा व पर्यावरण स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानंद जी ने लीड्स के द्वारा स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए कार्यों कार्यों और प्रयास का उल्लेख किया तथा ग्रामीण तक उसकी पहुंच बनाने के लिए लीड्स की सराहना की साथ ही उन्होंने उन तमाम लोगों के प्रयास की सराहना की जो लीड्स द्वारा बताए गए कार्यक्रम और प्रशिक्षण से उद्यमिता को अपनाकर आज एक सफल उद्यमी के रूप में समाज को अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं भारत को एक कृषि प्रधान और ऋषि प्रधान देश बताते हुए उन्होंने पर्यावरण संरक्षण संवर्धन और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में लोगों को एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। लीड्स के मनीष कुमार सिंह द्वारा भावी योजनाओं की जानकारी और निशा त्रिपाठी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यशाला का समापन हुआ।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse