एबीएन सेंट्रल डेस्क। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि जाने माने सिने कलाकार अमिताभ बच्चन भी सरकार के साइबर सुरक्षित भारत के अभियान को मजबूत बनाने के लिए इससे जुड़ गये हैं।
श्री शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में श्री बच्चन का साइबर सुरक्षा से जुड़ा एक वीडियो साझा करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय देश में सुरक्षित साइबर स्पेस निर्माण के लिए कृत संकल्प है।
उन्होंने कहा कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र आई 4 सी ने इस दिशा में अनेक कदम उठाये हैं। उन्होंने साइबर-सुरक्षित भारत के निर्माण के मिशन को गति प्रदान करने में श्री बच्चन के सक्रिय योगदान के लिए उनका आभार प्रकट किया।
श्री बच्चन ने अपने एक वीडियो संदेश में कहा है कि देश और दुनिया में बढ़ रहा साइबर अपराध चिंता का विषय है।
गृह मंत्रालय का भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र इसके नियंत्रण की दिशा में कार्य कर रहा है। श्री बच्चन ने कहा कि वह श्री शाह के कहने पर इस अभियान से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि सब साथ मिलकर देश को इस समस्या से मुक्त कराएं। हमारी थोड़ी सी समझदारी और सावधानी हमें साइबर अपराधियों से बचा सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse