टीम एबीएन, रांची। राज्य में इन दिनों सांस्कृतिक करम महोत्सव का हर्षोल्लास छाया हुआ है। जेडीएम इंटर महाविद्यालय कांके द्वारा आज बुधवार को करम महोत्सव को पूर्व संध्या में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। छात्रों के द्वारा सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया एवं नए सत्र के छात्रों का वेलकम शिरोमणि किया गया।
इस पर्व के विशेषता पर प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जीबीकेएसएस केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो, सचिव संतोष महतो और ओरमांझी जिला परिषद कमिश्नर मुंडा कांके थाना प्रभारी आदि सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से छात्रों में संयम,अनुशासन एवं अपने परंपरा पर चर्चा किया गया।
विद्यालय के निदेशक सोहन तिग्गा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह महोत्सव प्रतिवर्ष मनाया जाता है। मुख्य अतिथि देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि हमारे पर बाहरी पश्चिमी सभ्यता दिनों-दिन हावी होती जा रही है। हमें अपनी आदि काल से चलते आ रहे संस्कृत,परंपरा और पहचान को कायम रखना होगा झारखंड के इस महान महोत्सव करम की विशेषता को बारीकी से समझते हुए पालन करना चाहिए। आज के इस कार्यक्रम के संयोजक मंडली में प्राचार्य सुजित हलको, ललित तिर्की,अर्चना मैडम आदि सक्रिय रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse