02 अक्टूबर को धूमधाम से मनाया जायेगा गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस

 

टीम एबीएन, रांची। इस वर्ष हम स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की 10वीं वर्षगांठ भी मना रहे हैं। इस उपलब्धि के सम्मान में राष्ट्रीय स्तर पर 17 सितंबर से 01 अक्टूबर, 2024 तक स्वभाव स्वच्छता संस्कार स्वच्छता विषय के साथ स्वच्छता ही सेवा अभियान मनाया जायेगा एवं 02 अक्टूबर को गांधी जयंती पर स्वच्छ भारत दिवस मनाया जायेगा। उक्त बातें  मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने कही। वे मंगलवार को पंचायती राज विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, नगर विकास एवं आवास विभाग, ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव/ सचिव एवं सभी उपायुक्तों के साथ स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान विषय पर समीक्षा बैठक कर रहे थे।

हर वर्ष आयोजित होता है स्वच्छता ही सेवा अभियान

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा प्रत्येक वर्ष संयुक्त रूप से राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जाता है।

अभियान मुख्यत: तीन प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित

मुख्य सचिव एल खियांग्ते ने कहा कि इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान मुख्यत: तीन प्रमुख बिंदुओं पर केंद्रित है। पहला स्वच्छता की भागीदारी, दूसरा, संपूर्ण स्वच्छता-स्वच्छता लक्षित इकाई एवं तीसरा सफाई मित्र सुरक्षा शिविर।

अभियान का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूक करना

मुख्य सचिव ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति सोच को बदलने तथा सामुहिक रूप से गांव को स्वच्छ / सुंदर बनाने में प्रत्येक लोगों की भूमिका को तय करना शामिल है। समीक्षा बैठक के सभी संबंधित विभाग के वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse