टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर हलचल तेज हो गई है। प्रदेश में इस बार जनता दल यूनाइटेड भी पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इसी कड़ी में जेडीयू ने आज यानी सोमवार (9 सितंबर) पार्टी ने झारखंड प्रदेश कार्य समिति की बैठक बुलाई है। बैठक शुरू हो चुकी है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं।
बैठक में संजय झा सहित तमाम नेताओं ने दीप प्रज्वलित करके बैठक का उद्घाटन किया। जानकारी के मुताबिक, बैठक में प्रदेश अध्यक्ष खीरु महतो, प्रभारी अशोक चौधरी, सह प्रभारी मनोज यादव, विधायक सरयू राय सहित पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस मीटिंग में आगामी विधानसभा चुनाव से संबंधित रणनीति पर चर्चा होगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse