एबीएन सोशल डेस्क। पर्वाधिराज पर्युषण के उपलक्ष्य पर श्री जैन श्वेतांबर साधु मार्गी संघ एवं तेरापंथ धर्म संघ का संयुक्त रूप से दिगंबर जैन भवन में विगत आठ दिनों से चल रहा था। पर्युषण एक ऐसा पर्व है जो संयम, तपस्या, और आत्म-निरीक्षण के माध्यम से आत्मिक शुद्धि की ओर मार्गदर्शन करता है। आज श्वेतांबर जैन श्री साधु मार्गी संघ द्वारा पर्युषण पर्व के अंतिम दिन क्षमा याचना कार्यक्रम एवं पुस्तक विमोचन का कार्यक्रम रखा गया था एवं कार्यक्रम में मुंबई से पधारे स्वाध्यायी बंधु गौतम जी रांका और सुरेशजी बोरडिया का विदाई समारोह तथा सभी तपस्वियों का बहुमान किया गया।
पर्युषण पर्व आराधना के लिए श्री जैन श्री साधु मार्गी संघ के मुंबई से पधारें स्वाध्यायी स्वयं के आत्म उत्थान के साथ साथ आठ दिनों में जिन शासन की प्रभावना करवायी! पर्युषण पर्व के दौरान जैन धर्म के विभिन्न आगम में, शास्त्रों में उपलब्ध ज्ञान के माध्यम से श्रावक श्राविकाओं के जीवन को नियमन करने के लिए प्रेरित करते हैं। श्वेताम्बर जैन श्री साधु मार्गी संघ के सहयोग से जैन समता युवा संघ ने आज समता शाखा एवं प्रार्थना पुस्तक का विमोचन किया। समता साखा से अध्यात्म अभिवर्द्धि एवं प्रार्थना पुस्तक के माध्यम से देव गुरु धर्म की आराधना जो कि प्रत्येक मानव मात्र के जीवन का आधार है।
जिसका विमोचन आज के मुख्य अतिथि महुआ मांझी (राज्य सभा सांसद), सीपी सिंह (विधायक), समरी लाल (विधायक), संजीव विजवर्गीय (डिप्टी मेयर), रंजन यादव (युवा प्रदेश अध्यक्ष राजद), किशोर मंत्री (चेंबर अध्यक्ष), विनय अग्रवाल (चेंबर पूर्व अध्यक्ष), साधु मार्गी संघ के अध्यक्ष अशोक सुराना, साधु मार्गी जैन युवा संघ के अध्यक्ष राकेश बच्छावत, उत्तम चौरडिया, जय पिंचा, राजेश बच्छावत, संयम बच्छावत, सुरेश जैन, श्री राम, राहुल, प्रदीप, स्वराज, अनूप एवं अन्य लोग ने किया।
आज सभी तपस्वियों का बहुमान किया गया, जिसमें मुख्य रूप से छोटे लाल जी चोरड़िया के 8 उपवास, विशाल दस्सानी के 9 उपवास धर्मेंद्र बोहरा के 8 उपवास, दिशा बैंगानी, परी बैंगानी, अमन सेठिया, भव्य सुराणा के 3 उपवास,50 बयासना संगीता लोढा ने किया है। इन सभी का बहुमान साधुमार्गी जैन संघ, तेरापंथ सभा एवं युवक परिषद ने किया।
दिगंबर जैन पंचायत समाज के अध्यक्ष नरेंद्र गंगवाल, मंत्री पंकज पांड्या, दिगम्बर जैन भवन के अध्यक्ष सुरेश जैन, मंत्री अमित रारा के साथ मे समाज के अन्य लोग उपस्थित हुए। आज के कार्यक्रम में मोहन लाल पींचा, हुकमी चन्द चोरड़िया, संपतलाल रामपुरिया, सुभाष बोथरा, घेवरचंद नाहटा, मूलचंद सुराणा, देवचंद पींचा, जय पींचा, ललित पींचा, प्रकाश चन्द नाहटा आदि उपस्थित हुए।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse