हम प्रत्येक प्रभु की दृष्टि में मूल्यवान हैं : महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद

 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, बेड़ो, दिघिया। रांची महाधर्मप्रांत के दीघिया के संत बर्कमंस चर्च प्रांगण में आज रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद ने पल्ली विश्वासियों के लिए पहली बार मिस्सा बलिदान अर्पित किया और दृढ़करण संस्कार प्रदान किया।  दिघिया पल्ली में आज रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद का आगमन हुआ, जहां उन्होंने पल्ली के कैथोलिक विश्वासियों के लिए रविवार का मिस्सा बलिदान अर्पित करने के साथ ही 6 व्यस्कों को दृढ़करण संस्कार प्रदान किया।

महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के पहली बार आने पर पल्ली के विश्वासियों ने उनका हर्षोल्लास से स्वागत किया और बेड़ो से बाइक रैली से उनका एस्कोर्टिंग किया। उन्होंने माता मरियम के पर्व पर माता मरियम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए अपने धर्मोपदेश में कहा कि: हम प्रभु ईश्वर की दृष्टि में हम प्रत्येक मूल्यवान हैं। माता मरियम एक साधारण परिवार से ताल्लुक रहते हुए भी ईश्वर की कृपापात्री बनी। प्रभु की आशीष के कारण ही वह कष्टों और दुखों में भी प्रभु के आज्ञा अनुसार चलते हुए उनकी इच्छा को पूरा कर ने में सक्षम बनी। 

उनके जीवन को आदर्श मानकर हमारे जीवन को भी उन्हीं के अनुरूप बनाने की आवश्यकता है। मिस्सा  के अंत में महाधर्माध्यक्ष और सभी पुरोहितों का पल्लीवासियों ने जोरदार स्वागत किया और उनका आभार प्रकट किया। सांस्कृतिक समारोह में पल्लीवासियों ने रंगारंग प्रस्तुति से लोगों का हृदय जीत लिया। महाधर्माध्यक्ष ने पल्ली के विश्वासियों को और मजबूत बनने और बच्चों को उनके विश्वास तथा सहभागी जैसे गुणों के विकास करने में उनकी अगुवाई करने की सलाह दी। 

यह दिन युवाओं के लिए भी खास रहा क्योंकि पल्ली में युवा दिवस मनाया गया उन्होंने ने भी मन मोहक प्रस्तुति दी।  इस दृढ़करण संस्कार और सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह में रांची के महाधर्माध्यक्ष विंसेंट आइंद के आलावा, दिघिया के पल्ली पुरोहित फा विंसेंट मिंज, सहायक पल्ली पुरोहित फा परमदयाल खेस्स, फा रॉबर्ट मिंज, फा अजय मिंज, फा ब्रिसियूस मिंज, आर्चबिशप के सेक्रेटरी फा असीम मिंज, धर्मबहनें एवं हजारों की संख्या में ख्रीस्त विश्वासी शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse