एबीएन न्यूज नेटवर्क, लेस्लीगंज पलामू। आज समाज मे बदलाव जरूरी ही नही मजबूरी भी है, जबतक आप सभी ग्रामीण समय और वैज्ञानिक सोंच के तहत अपने आप एवं अपने अपने गांव समाज को नहीं बदलियेगा, तबतक आपका आपके समाज का विकास संभव नहीं है। आपके गांवों को अलग अलग तरीकों से बांटा गया है। कुछ समाज को बांटे हैं।
कुछ जातियों को और कुछ अपने फायदे के लिए लोगों को, जब तक एकजुट नहीं होने सर्वांगीण विकास नहीं होगा। उक्त बातें बिनोद सिन्हा ने लेस्लीगंज प्रखंड के मारिभांग में कही। ग्रामीणों के बुलावे पर अपने जनसंपर्क अभियान के तहत आज समाजसेवी सह पांकी विधानसभा से विधायकी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे बिनोद सिन्हा ने लेस्लीगंज के मारिभांग में पहुंचकर लोगों की जनसमस्याओं को सुना और अपने स्तर से समाधान करने का आश्वासन दिया।
उन्होंने कहा कि खेती करना बुरा नहीं है न गांव में रहना बुरा है किंतु आप सबको खेती का तौर तरीके बदलना होगा और कॉरपोरेट खेती व सामूहिक खेती करना होगा। तभी खेती से लाभ प्राप्त कर सकते हैं उसी तरह गांवों में भी सुविधा हो, इसके लिए सरकार की कई योजनाएं है। जरूरत है क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को उन सरकारी योजनाओं को गांवों तक लाने की।
जनप्रतिनिधियों का दायित्व भी यही है किंतु अफसोस कि आजतक के चुने प्रतिनिधियों ने यही काम नही किया और अपने अपने पेट्रोल पंप और कृषि फार्म बनाने में लगे रहे। लेस्लीगंज प्रखंड का मारिभांग गांव अनुसूचित जाति बहुल गांव है और पिछले लगभग एक माह से बिजली ट्रांसफर जलने के कारण अंधेरे में था। ट्रांसफार्मर जलने से ग्रामीण अंधेरे में रहने के साथ साथ सिंचाई सुविधा से भी वंचित थे चूंकि गांव खेती किसानी पर आश्रित है।
मारिभांग वासी ट्रांसफर ठीक कराने अथवा नया ट्रांसफर लगवाने हेतु स्थानीय विधायक सहित लगभग सभी प्रभावशाली लोगों से संपर्क किया। उनकी समस्या का समाधान नही हो पा रहा था। इसी दौरान ग्रामीणों ने बिनोद सिन्हा से भी समाधान हेतु संपर्क किया और उनके प्रयासों से आज मारिभांग में ट्रांसफार्मर लगा।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने बिनोद सिन्हा के प्रति आभार प्रगट करते हुए कहा कि आजतक सभी जनप्रतिनिधियों ने आश्वासन का सब्जबाग दिखाया धरातल पर कुछ भी नहीं किया। मारिभांग एक ऐसा गांव है जहां न सड़क सुविधा है न सिंचाई सुविधा है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse