गुना : बेनियम कानून की निकल रही झांकियां

 

  • गुना जिले के कुंभराज के वार्ड नंबर 8 में गणेश झांकी में नियमों का उल्लंघन, बिना आयोजककर्ता से झांकी लग रही, कुंभराज पुलिस बेबस 

कुंभराज से कमल सिंह लोधा की रिपोर्ट

एबीएन सेंट्रल डेस्क (गुना)। जिले के तहसील कुंभराज में गणेश जी की झांकियां लगना शुरू हो चुकी है। लेकिन झांकियों के आयोजनकर्ताओं का पता ही नहीं है। बिना आयोजककर्ता के गणेश जी की झांकियां स्थापित  की जा रही है। ताजा मामला 6 सितंबर का है। कुंभराज के वार्ड नंबर 8 में गणेश जी की झांकी लग रही है हमारी टीम ने जब गणेश जी झांकी लगाने वालो से पूछा तो बताया गया।

इस गणेश जी झांकी का कोई भी आयोजककर्ता नहीं है बिना आयोजककर्ता के झांकी लगायी जायेगी। कोई कुछ नहीं कर सकता अब सवाल यह है बिना आयोजककर्ता के झांकी लगाने वालों पर पुलिस कैसे कार्रवाई करेगी, जबकि कुंभराज पुलिस ने 10 नियमों का पालन करने के कहा है जो कुछ इस प्रकार है।

  1. समस्त गणेश प्रतिमाओं के आयोजकों से यह अपेक्षा है कि गणेश प्रतिमा/झांकी की स्थापना परंपरागत स्थलों पर ही हो किसी अन्य नवीन या विवादित स्थल पर प्रतिमा/झांकी की स्थापना नहीं की जाये।
  2. आयोजकों से अपेक्षा है कि प्रतिमा स्थल एवं चल समारोह के दौरान प्रयोग होने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों के संबंध में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार ही इनका प्रयोग करें एवं निर्धारित समय अनुसार ही इनका उपयोग करें।
  3. कई बार ऐसा देखने में आया है कि आयोजन स्थल पर प्रकाश व्यवस्था हेतु बिजली के खुले तारों का प्रयोग किया जाता है जिससे शॉर्ट सर्किट होने अथवा किसी को किसी भी दर्शनार्थी को करेंट लगने जैसी अप्रिय घटना को रोकने हेतु आयोजकों से अपेक्षा है कि बिजली उपकरणों का कुशल मैकेनिक से परीक्षण कराया जावे एवं किसी भी स्थिति में खुले तारों का प्रयोग नहीं किया जाये।  
  4. आयोजकों से अपेक्षा है कि गणेश उत्सव के दौरान तेज आवाज में आपत्तिजनक व उत्तेजक गाने न बजायें  
  5. आयोजकों से अपेक्षा है कि किसी भी स्थिति में स्थापित होने वाली प्रतिमाओं की खुले में स्थापना न की जाये एवं प्रतिमाओं की सुरक्षा हेतु पर्याप्त टेंट एवं बेरिकेटिंग की व्यवस्था की जाये। ऐसे और भी पांच नियम है जिनको झांकी के आयोजनकर्ता को पालन करना है ।

अब सवाल यह है जब गणेश जी की झांकी का आयोजककर्ता ही नहीं होगा तो नियमों का पालन कौन करेगा ऐसे में मोहल्ले के  लोग कोई भी नियमों का उल्लंघन कर सकता है जब नियमों का उल्लगन होगा तो कुंभराज पुलिस कैसे कार्रवाई करेगी इस संबंध में कुंभराज थाना प्रभारी नीरज राणा से फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

वहीं चाचौड़ा एसडीओपी दिव्या राजावत से इस संबंध में बात की गई तो बताया गया मे कुंभराज पुलिस को बता देती हूं वार्ड नंबर 8 जाकर किसी न किसी को कोशिश करेंगे जिम्मेदारी की और जो डीजे हैं उसका भी बताएंगे 10 बजे के बाद डीजे नही बजाएंगे अब देखना होगा आने वाले दिनों में कुंभराज में गणेश जी की झांकियां पर नियमों का उल्लंघन करने पर कैसे कार्रवाई करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse