मुंबई से आये स्वाध्यायी बंधु श्रीमान गौतम जी रांका और सुरेश जी बोरडिया लोगों को किया संबोधित

 

श्वेतांबर जैनधर्म का पर्युषण पर्व 

टीम एबीएन, रांची। श्वेतांबर जैनधर्म का पर्युषण पर्व का कार्यक्रम डोरंडा जैन मंदिर एवं दिगंबर जैन भवन में चल रहा है। पर्युषण पर्व अंतर्गत श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक संघ का डोरंडा जैन मंदिर में धर्म आराधना चल रही है एवं श्री साधुमार्गी जैन श्वेताम्बर संघ एवं तेरापंथ धर्मसंघ का दिगम्बर जैन भवन में पर्युषण कार्यक्रम हो रहा है। 

श्री दिगम्बर जैन भवन, हरमू रोड में श्री साधुमार्गी जैन श्वेताम्बर संघ के धर्म की प्रभावना करने मुंबई से आये स्वाध्यायी बंधु श्रीमान गौतम जी रांका और सुरेश जी बोरडिया ने आज पर्युषण के तीसरे दिन अंत: गढ़ सूत्र की वाचना एवं प्रवचन दिया। आगमों का स्वाध्याय ज्ञान वृद्धि एवं कर्मनिर्जरा का साधन है, अत: प्रत्येक श्रावक को यथा शक्ति आगमों का निरंतर स्वाध्याय करना चाहिए। 

अंत: गढ़ सूत्र के माध्यम से 90 भव्यात्मा का वर्णन किया जा रहा है जिन्होंने मोक्ष प्राप्त किया है।स्वाध्यायी श्री गौतम जी रांका ने प्रवचन में कहा की प्रमाद से कर्म बंधन होता है, अप्रमाद से नए कर्म के बंधन से बचा जा सकता है और पूर्व संचित कर्मों की निर्जरा भी की जा सकती है।  जीवन को आध्यात्ममय बनाकर, सुसंस्कृत बना कर मनुष्य भाव को धन्य बनाया जा सकता है। 

जीव अनंतकाल से संसार में भटकता आ रहा है, इसके बीच यह मनुष्य जन्म मिला है, ऐसे दुर्लभतम मनुष्य भाव को हमें सम्यकरूप से जी कर मोक्ष की तरफ एक कदम आगे बढ़ना चाहिए। अभय कुमार के जीवन चरित्र की रसीली सूंदर व्याख्या की गयी। मौके पर अशोक सुराणा, उत्तम कोठरी और राजेश बछावत ने भजन प्रस्तुत किया! कल 4 सितम्बर को पारस हॉस्पिटल के सहयोग से हेल्थ चेकअप कैंप भी दिगम्बर जैन भवन में लगाया जायेगा जिसमे चेक अप और चिकित्शक परामर्श उपलप्ध रहेगा। 

आज सामायिक दिवस के उपलक्ष पर ज्यादा से ज्यादा सामायिक की प्रभावना की गयी। छोटेलाल जी चोरडिया, चेतन दास बोहरा, मूलचंद सुराणा,घेवर चंद नाहटा आदि उपस्थित हुए। जैन समाज के श्रावक काफी संख्या में उपस्थित थे। दोपहर में धर्म चर्चा और संध्या के समय प्रतिक्रमण एवं प्रवचन हुआ। 

श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ, डोरंडा के तत्त्वाधान में चातुर्मास परम् पूज्य श्री खतरगच्छाधिपति मणीप्रज्ञ सागर सूरीश्वर जी की परम् पूज्य गुरूवर्या श्री लयस्मिता श्री जी, पु. अभिवर्षा श्री जी, पु.भव्योंदया श्री जी, पु. गुणोंदया श्री जी, पु. जिनवर्षा श्री जी आदि ठाना 5 का भव्य चातुर्मास चल रहा है! नित्य जप, तप, ज्ञान, ध्यान चल रहा है! आज सुबह 8 बजे से कल्पसूत्र वांचन, एवं 8:30 बजे से प्रवचन हुआ। कल 4 सितम्बर से भगवान महावीर का जन्म का वांचन किया जायेगा। श्रद्धालुओं से मंदिर खचाखच भरा हुआ था। 

कल सुबह 8 बजे मंदिर डोरंडा में कल्पसूत्र वांचन एवं तत्पश्चात 8:30 बजे से प्रवचन एवं दोपहर में ज्ञान शाला एवं शाम में भक्ति भजन किये जायेगा। दिगंबर जैन भवन में सुबह 8 बजे से अंत: गढ़ सूत्र वांचन एवं तत्पश्चात 8:30 बजे से प्रवचन एवं दोपहर में ज्ञान शाला एवं शाम में प्रतिक्रमण किया जायेगा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सुरेश जैन ने दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse