राज्यपाल से मिले लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के पदाधिकारी

 

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल के पदाधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार भेंट की और आगामी सामाजिक कार्यक्रमों पर चर्चा करते हुए मार्गदर्शन लिया। अध्यक्ष अमित शर्मा और चार्टर अध्यक्ष शैलेष अग्रवाल के नेतृत्व शामिल प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के क्रम में क्लब के वर्तमान सत्र 24-25 में किये जा रहे सेवा कार्यों की जानकारी और अपनी भावी योजनाएं भी महामहिम से साझा की। 

क्लब के प्रेसिडेंट अमित शर्मा ने सामाजिक कार्यों में क्लब की प्रतिबद्धता का संकल्प दोहराते हुए समाज सेवा के हर क्षेत्र में बढ़चढ़ कर गतिविधियों का आयोजन करने की बात कही।  लायंस क्लब आफ रांची ग्लोबल द्वारा प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में जरूरमंदों के बीच खिचडी वितरण के प्रयास की माननीय राज्यपाल संतोष गंगवार ने सराहना की और इसे जनहित में उपयुक्त बताया। 

लोगों की सेवा के उद्देष्य से माननीय राज्यपाल ने क्लब द्वारा निरंतर ऐसे प्रयासों को करने के लिए भी प्रेरित किया और अपनी ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल मे उपाध्यक्ष सोनल अग्रवाल, खुशबु अग्रवाल कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल शामिल हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse