स्वीट्स से दूरी ने पैरालंपिक में दिलाया स्वर्ण

 

मीठे से बनायी दूरी, रात-रात भर मैदान पर बहाया पसीना, अब पैरालंपिक में स्वर्ण जीतकर सुनाई दास्तां 

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार भाला फेंक पैरा एथलीट सुमित अंतिल ने सोमवार को दमदार प्रदर्शन के साथ भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। पेरिस पैरालंपिक में सुमित ने पुरुष भाला फेंक एफ64 वर्ग स्पर्धा में अपने दूसरे प्रयास में 70.59 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ सोना जीता। 

26 वर्षीय एथलीट के लिए इस मुकाम तक पहुंचना आसान नहीं रहा। उन्होंने तमाम संघर्षों के बाद एक बार फिर पैरालंपिक में देश का मान बढ़ाया। पदक जीतने के बाद सुमित ने अपनी कहानी सुनाई। 

मनपसंदीदा खाना और रात को सोना छोड़कर सुमित ने जीता पदक 

पिछले एक दशक से अधिक समय से पीठ की चोट से जूझ रहे भालाफेंक खिलाड़ी सुमित के पैरालंपिक में स्वर्ण जीतने के पीछे बलिदानों की लंबी दास्तां है। इसमें तेजी से बढ़ते वजन के कारण मीठा खाना छोड़ना और रातों को जगना शामिल है। फिजियो की सलाह पर उन्होंने मिठाई से तौबा की और सख्त प्रशिक्षण के बाद सिर्फ दो महीनों में 12 किलोग्राम वजन कम कर लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse