एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग एवं इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के द्वारा आयोजित 27वां नेशनल अवॉर्ड फॉर ई गवर्नेंस 2024 के तहत चयनित अधिकारियों को आज और कल मुंबई जियो कन्वेंशन सेंटर में सम्मानित किया जायेगा।
झारखंड से तत्कालीन पेयजल एवं स्वच्छता सचिव के रूप में झार जल योजना लागू करने के लिए डॉ मनीष रंजन को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में झार जल योजना के क्रियान्वयन से संबंधित पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन डॉ मनीष रंजन ने आज प्रस्तुत किया। झारखंड सरकार की झार जल प्रणाली को भारत सरकार ने भी सराहा एवं इसे भारत सरकार के अन्य विभागों में भी अपनाने जरूरत बतायी।
भारत सरकार की उप सचिव, अवर सचिव रैंक के अधिकारी बगैर सूचना के संबंधित राज्य का दौरा करते हैं एवं वहां चल रही योजनाओं को का हाल स्वयं देखते हैं। यह विजिट वर्ष में दो-तीन बार होती है एवं राज्य के अलग-अलग स्थानों पर की जाती है। झारखंड से झार जल योजना का चयन करने से पूर्व भारत सरकार की टीम ने बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, पलामू एवं अन्य क्षेत्रों का दो से तीन बार दौरा किया एवं वहां की जमीनी हकीकत से रूबरू होने के बाद पूर्ण रूप से संतुष्ट होने के उपरांत चयन हेतु सिफारिश की। इस अवसर पर डॉ मनीष रंजन की टीम से नेहा अरोड़ा, राजीव रंजन कुमार, पशुपतिनाथ मिश्रा मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse