टीम एबीएन, लोहरदगा/ रांची। आज दिनांक 03/09/2024 दिन रविवार मंगलवार को लोकहित अधिकार पार्टी के आदिवासी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन तिग्गा की अगुवाई में एक बैठक लोहरदगा में की गयी। बैठक में काफी विचार विमर्श के बाद आकाश कुमार साहू को युवा जिला अध्यक्ष बनाया गया।
जनजाति प्रदेश अध्यक्ष पवन तिग्गा ने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा आज युवा बेरोजगार कहला रहे हैं। रोजगार के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है यदि लोकहित अधिकार पार्टी को अवसर मिला तो निश्चित रूप से युवाओं को रोजगार से जोड़ा जायेगा।
मौके पर पुलकित कुमार, निहित सिंह, विकास माधुरी, हिमांशु कुमार, ऋषभ कुमार, प्रकाश कुमार, आनंद साहू आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse