पतरातू : बातचीत के बाद धरना स्थगित

 

  • दो माह में विस्थापितों को जोड़ा जायेगा रोजगार से

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पतरातु। आज दिनांक 1.9.2024 को विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति का बैठक मां पचबहिनी  मंदिर लबग में रखा गया। इस बैठक का अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष खुशबू देवी ने किया और संचालन दयानंद प्रजापति के द्वारा किया गया। इस बैठक में विभिन्न मुद्राओं पर बात की गयी। 

झारखंड... Puvnl प्रबंधन से बातचीत के बाद विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति फिलहाल आंदोलन नहीं करेगी ... प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया कि 2 महीने के अंदर विस्थापितों को रोजगार से जोड़ा जाएगा और अगर रोजगार नहीं मिलेगा तो आप आंदोलन कर सकते हैं। 

इस कारण जंतर मंतर दिल्ली में होने वाले आंदोलन को स्थगित कर दिया गया है और आगमी नवंबर माह में आंदोलन किया जायेगा। अगर प्रबंधन हमारी बातों को नहीं मानेगा। आज विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। विभिन्न भक्तों ने यह कहा कि दो माह का समय में हम लोग देखेंगे कि कितने लोगों को रोजगार से जोड़ा जा रहा है और अगर रोजगार नहीं मिलेगा तो हम आंदोलन के स्वतंत्र हैं। 

बैठक में उपस्थित लोगों का नाम प्रदीप साहू, सुरेश प्रसाद साहू, डोली देवी, सविता देवी, संगीता देवी, अन्य देवी, बसंती कुमारी, अनु देवी, पियासो देवी, जमीर खातून, सिम्मी नाज, सैफुल निशा, सावित्री देवी, रेखा देवी, जमुना देवी, अमित कुमार मुंडा, संतोष मुंडा, सरवन महतो, अजीत यादव, मिथिलेश कुमार दास, मनोज कुमार मुंडा, अमन कुमार मुंडा, राजेश्वर राम, सूरज देवराम, अनिल मुंडा, श्याम कुमार मुंडा, नरेश ठाकुर, कुमार रिंकू मुंडा, शाहिद अंसारी, जिलानी अंसारी, सुनील मुंडा, मुस्ताक अंसारी, जीतू कुमार तुरी, सुरेश मंडा, जय कुमार, निसार अहमद, सुभान अंसारी, वीर कुमार मुंडा आदि उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse