टीम एबीएन, रांची। 07-08 सितंबर 2024 को रांची के डीएवी नंदराज स्कूल में (रांची जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन) के तत्वावधान में 2 दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें रांची के विभिन्न स्कूल, कॉलेज, योग संस्थाओं से प्रतिभागी शामिल होंगे।
इस चैंपियनशिप में विजेता प्रतिभागी को आगे राज्य स्तरीय तथा राष्ट्र स्तरीय लेवल पर जाने का मौका मिलेगा। साथ ही आने वाली खेलो इंडिया गेम्स, नेशनल गेम्स आदि में भी भाग ले सकेंगे। खिलाड़ी जो नेशनल गेम्स और खेलो इंडिया गेम्स से मेडल लेकर आने पर उन्हें राज्य सरकार से कैश अवार्ड भी दिया जाता है।
योगासन खिलाड़ियों के लिए फेडरेशन द्वारा पूर्व में जारी सिलेबस के माध्यम से चार इवेंट होंगे, जिसमें ट्रेडिशनल योगासन, आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक पेयर, रिदमिक पेयर शामिल है। आयु वर्ग (0-10) साल, (सब जूनियर 10 साल से लेकर 14 साल तक), (जूनियर 14 साल से 18 साल तक), (सीनियर 18 साल से 28 साल तक), (सीनियर ए 28 साल से 35 साल तक), (सीनियर बी 35 साल से 45 साल तक), (सीनियर सी 45 साल से 55 साल तक) होंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रतिभागियों को आनलाइन आवेदन करना होगा और आयु वर्ग के अनुसार विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेंगे। रजिस्ट्रेशन फॉर्म के लिए 7061075118, 821007686, 6200233483, 7484914066 में संपर्क कर सकते हैं। सहजतापूर्वक कार्यान्वित करने के लिए सदस्यों की एक टीम तैयार की गयी है, जिसमें कंपीटीशन मैनेजर विकास कुमार गोप, कंपीटीशन डायरेक्टर चैताली मुखर्जी रहेंगे।
प्रतियोगिता आयोजन के लिए योगासन झारखंड के राज्य अध्यक्ष संजय सिंह, राज्य सचिव विपिन पांडे, रांची जिला सचिव संतोषी कुमारी, डॉ एसके घोषाल, शंकर राणा, आर्य प्रहलाद भगत, प्रशांत सिंह, राहुल रंजन, ऋषि रंजन, सोनाली, आम्या अंशु, मधु, अंजना, कोमल, प्रगति, पवन, विजय, रितिका, ममता आदि सभी लोग मौजूद रहेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse